दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन. कप्तान विराट कोहली ने 153 रन की पारी खेली. टीम कास्कोर 307 रन. जब साउथ अफ्रीका दूसरी पारी के लिए बैटिंग करने आई तो बीच में एकघंटे के लिए बारिश के चलते मैच रुक गया. फिर स्टार्ट हुआ. अभी इंडिया की तरफ सेसिर्फ 5.1 ओवर ही डले थे कि फील्ड अंपायर्स ने मैच रोक दिया. कहा कि रोशनी खेलनेलायक नहीं है. इस समय साउथ अफ्रीका 90/2 था. पारी के 29.1 ओवर ही हुए थे. साउथअफ्रीका को 118 रन की लीड मिल चुकी थी.वीडियो देखिए-Watch Virat Kohli reaction when he exits Match Refree's cahmber. #Kohli#SAvIND#SAvsINDpic.twitter.com/HO6G8wAOEU— Khurram Siddiquee (@iamkhurram12) January 15, 2018इससे गुस्साए विराट कोहली सीधे मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड के केबिन में घुस गए. आगे-आगेविराट, पीछे से टीम मैनेजर सुनील सुब्रामणयम और कोच रवि शास्त्री. काफी देर तककप्तान ने रेफरी से बात की और अपनी शिकायत दर्ज करायी है. कोहली ने गीली आउटफील्डका मसला रेफरी के सामने रखा जिसके चलते अश्विन को गेंद ग्रिप करने में दिक्कत होरही थी. कोहली फिर वापिस आए और फील्ड अंपायर्स से बात की.अंपायर्स के फैसले से नाखुश हैं कोहली.टीम मैनेजमैंट ने बताया है कि पहले तो अंपायर्स ने बारिश के बाद बिना ये देखे किआउटफील्ड गीला है, मैच शुरू करवा दिया. फिर जब इंडियन गेंदबाजों को गेंदबाजी मेंगीली फील्ड के चलते दिक्कत होने लगी तो इस पर भी कोई एक्शन नहीं लिया. इससे साउथअफ्रीकन बल्लेबाजों को रन जोड़ने में सहूलियत हुई. हालांकि इसके बाद रोशनी मेंथोड़ा सुधार था, इसके बावजूद खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाया. वहीं खेल खत्म होने केबाद बुमराह ने भी बताया कि आउटफील्ड गीला था जिससे गेंदबाजी में दिक्कत आ रही थी.--------------------------------------------------------------------------------Also Read:हार्दिक पांड्या से कहना चाहता हूं- टोपा हो का बेजयपुर की गलियों से निकला ये जोरदार बॉलर सबको चौंका रहा हैसाउथ अफ्रीका में कोहली ने वो किया है, जो अब तक सिर्फ सचिन ने किया था