The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli amazing reaction on his century We've got WTC Final after IPL 2023 have to stay true to my technique

हैदराबाद को पीटकर मारी सेंचुरी, फिर ऑस्ट्रेलिया को वॉर्निंग दे गए विराट!

'IPL खेलकर WTC Final की तैयारी कर रहा हूं.'

Advertisement
Virat Kohli Century, Practicing for WTC Final
IPL के जरिए WTC Final की तैयारी (स्क्रीनग्रैब/पीटीआई)
pic
सूरज पांडेय
18 मई 2023 (Updated: 18 मई 2023, 03:10 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इस गेम का महत्व देखते हुए यह बहुत स्पेशल है. विराट कोहली ने RCB को बड़ी जीत दिलाने के बाद सबसे पहले यही शब्द बोले. किंग कोहली ने बेहतरीन सेंचुरी मार RCB को SRH पर आसान सी जीत दिलाई. और इस जीत के बाद बहुत सी बातें कीं.

चलिए सबसे पहले आपको यही बताते हैं कि कोहली क्या बोले. उन्होंने कहा,

इस गेम का महत्व देखते हुए यह बहुत स्पेशल है. SRH के पास बड़ा अच्छा स्कोर था. गेंद थोड़ी फंस रही थी. हम एक अच्छी शुरुआत चाहते थे. लेकिन ये भी उम्मीद नहीं थी कि बिना विकेट खोए 172 रन बना देंगे. लेकिन मैंने और फाफ ने इस सीजन ऐसे ही खेला है. फाफ एक अलग ही लेवल पर हैं. मेरे पिछले कुछ गेम्स अच्छे नहीं गए. जिस तरह से मैं नेट्स पर हिट कर रहा था, वह बीते दो-तीन मैच से ग्राउंड पर नहीं हो पा रहा था.

कोहली ने इस गेम का अपना प्लान भी बताया. उन्होंने कहा,

'मैं इम्पैक्ट डालना चाहता था और मेरा इंटेंट पहली गेंद से अटैक करने का था. यह कुछ ऐसा है जो मैंने इस पूरे सीजन किया है. बीच में चीजें थोड़ी खराब हुई थीं लेकिन मैं सही वक्त पर अपना गेम उठाना चाहता था. पिछले रिकॉर्ड्स पर कभी ध्यान नहीं देता. लड़कों को बोल ही रहा था- एक IPL प्लेयर के रूप में लोग मुझे ऐसे देखते हैं- वह ठीक ही प्लेयर है, कुछ इम्पैक्ट वाली इनिंग्स हैं. यह मेरा छठा IPL हंड्रेड है भाई.'

कोहली ने यह भी कहा कि वह कई बार खुद को क्रेडिट नहीं देते हैं. वह बोले,

'मैं कई बार खुद को जरूरी क्रेडिट नहीं देता क्योंकि मैं पहले से खुद को बहुत टेंशन में रखता हूं. मैं इस बात की परवाह नहीं करता कि बाहर बैठे लोग क्या बोल रहे हैं. यह उनका ओपिनियन है. जब आप इस हालात में खुद होते हैं, तो जानते हैं कि क्रिकेट में गेम कैसे जीते जाते हैं. मैं यह लंबे वक्त से करता आ रहा हूं. ऐसा नहीं है कि जब मैं खेलता हूं तो अपनी टीम के लिए गेम्स नहीं जीतता. मुझे हालात के हिसाब से खेलना ठीक लगता है.'

कोहली ने आगे अपने खेलने के तरीके पर भी बात की. उन्होंने कहा,

'मैं कभी भी ऐसा बंदा नहीं रहा हूं जो बहुत से फ़ैन्सी शॉट्स खेले. मैंने ऐडन मार्करम से भी बात की. हमें साल के 12 महीने खेलना होता है. मेरे लिए यह फ़ैन्सी शॉट्स खेलने और अपना विकेट फेंकने की बात नहीं है. हमें IPL के बाद टेस्ट क्रिकेट भी खेलना है. मुझे अपनी टेक्नीक पर टिके रहना होगा. जब मैं किसी महत्वपूर्ण गेम पर अपना असर डाल पाता हूं, तो मुझे आत्मविश्वास मिलता है, यह टीम को भी आत्मविश्वास देता है.'

विराट कोहली की सेंचुरी के दम पर RCB ने मैच को आठ विकेट से अपने नाम किया.  कोहली ने 63 गेंदों पर 100 रन बनाए. जबकि फाफ डु प्लेसी ने 47 गेंदों पर 71 रन बनाए. इससे पहले हेनरिख क्लासेन की 51 गेंदों पर 104 रन की पारी की बदौलत SRH ने बीस ओवर्स में 186 रन बनाए थे.

वीडियो: धोनी के आखिरी मैच को लेकर अंग्रेज की ये बात फ़ैन्स का दिल छू लेगी!

Advertisement

Advertisement

()