The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Gambhir IPL2023 Fight Kyle Mayers feels that aggression is very important INDvsWI

विराट से हुई लड़ाई पर बोला वेस्ट इंडीज़ स्टार- अग्रेशन बहुत जरूरी है

'अग्रेशन हमेशा अच्छा होता है.'

Advertisement
pic
5 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 5 अगस्त 2023, 08:30 PM IST)
Virat-Gambhir Fight Aggression is important Kyle Mayers
काएल मेयर्स भी विराट से भिड़ गए थे (स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL2023 खत्म हुए ठीकठाक वक्त बीत चुका है. लेकिन इसी दौरान हुई एक लड़ाई चर्चा से बाहर जा ही नहीं रही है. विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई इस लड़ाई में कई और किरदार भी थे. इसकी शुरुआत नवीन उल हक़ और विराट कोहली से हुई. फिर इसमें काएल मेयर्स भी शामिल हुए. और अब मेयर्स ने इस पर बात की है.

भारत-वेस्ट इंडीज़ के बीच चल रही T20I मैच की सीरीज़ का पहला मैच हो चुका है. दूसरे मैच से पहले फ़ैन कोड ने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में मेयर्स ने उस घटना पर बात की है. मेयर्स से पूछा गया था,

'IPL के दौरान आपका विराट कोहली के साथ हल्का हंसी-मजाक हुआ था. गेम में इस अग्रेशन के बारे में आप क्या सोचते हैं?'

जवाब में मेयर्स बोले,

'यह अच्छा है, कई बार आपको अपने विपक्षियों पर चढ़ाई करनी होती है, जिससे आप मौके बना सकें. अग्रेसिव होना हमेशा अच्छा होता है, यह करेज़ और अपनी टीम को आगे ले जाने की इच्छाशक्ति दिखाता है.'

बता दें कि सारा विवाद नवीन और विराट के बीच शुरू हुआ था. मैच के बाद जब प्लेयर्स हाथ मिला रहे थे, उस वक्त नवीन ने विराट का हाथ झटका. और फिर मेयर्स ने भी आकर विराट से कुछ कहा. गंभीर बाद में मेयर्स को बुलाकर ले जाने लगे. और इसी के बाद बवाल हो गया.

बाद में इस घटना के लिए कोहली और गंभीर दोनों पर फ़ाइन लगाया गया था. IPL ने एक रिलीज़ जारी कर कहा था,

'IPL2023 के दौरान लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए लखनऊ सुपरजाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के दौरान, IPL का कोड ऑफ़ कंडक्ट तोड़ने के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर पर मैच फ़ीस का 100 परसेंट ज़ुर्माना लगाया गया है.

गंभीर ने IPL कोड ऑफ़ कंडक्ट के आर्टिकल संख्या 2.21 के तहत लेवल टू का अपराध स्वीकार किया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज़ विराट कोहली पर IPL का कोड ऑफ़ कंडक्ट तोड़ने के लिए मैच फीस का 100 परसेंट का ज़ुर्माना लगाया गया. कोहली ने भी आर्टिकल 2.21 के लेवल टू का अपराध स्वीकारा.'

इस मामले पर हाल ही में पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी कॉमेंट किया था. द वीक से बात करते हुए कपिल बोले,

'BCCI को चाहिए कि वो प्लेयर्स को अच्छा नागरिक भी बनाएं. IPL के दौरान, गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच जो भी हुआ उसे देखना मेरे लिए दर्दनाक था. मेरे दो सबसे महत्वपूर्ण लोग, विराट कोहली जो दुनिया के टॉप बैटर्स में से एक हैं. और गंभीर, जो खुद सांसद हैं- इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकते हैं? लेकिन खिलाड़ियों को गुस्सा आता रहता है, पेले से लेकर डॉन ब्रैडमैन तक, सभी को.'

BCCI ने इस मामले में नवीन पर भी फ़ाइन लगाया था. उन पर मैच फीस का 50 परसेंट फ़ाइन लगा था. हालांकि मेयर्स को इस मामले में कोई सजा नहीं हुई थी. वह साफ बच गए थे.

वीडियो: विराट कोहली-गौतम गंभीर की लड़ाई पर बरस गए कपिल देव

Advertisement

Advertisement

()