कौन है ये आदमी, जो रिंकू के 5 छक्के मारने पर नहीं हंसा, पूरा सच सामने आया
सोशल मीडिया पर KKR के इस सदस्य पर संग्राम मचा, जवाब आ गया है...

कल से सोशल मीडिया पर एक नाम छाया हुआ है. रिंकू सिंह (Rinku Singh). कारण, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ दिए. और अपनी टीम को जीत दिला दी. सबने देखा कैसे सभी खिलाड़ी इसके बाद जश्न मनाते हुए रिंकू पर टूट पड़े. मगर इस बीच एक फोटो वायरल हुई. जिसमें एक आदमी शांत चित्त बैठा हुआ है. बगल में नीतीश राणा चिल्लाते, भागते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग तुरंत बोलने लगे कि ये आदमी रिंकू की पारी से खुश नहीं है क्या? जीत इसको रास नहीं आई क्या? सोशल मीडिया पर ऐसे ही ये फोटो शेयर करते हुए बाला नाम के यूजर ने लिखा -
फोटो शेयर करते ही इस पर लोगों ने अलग अलग तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिए.
अंकित पांडे नाम के यूजर ने लिखा,
अभिनव नाम के यूजर ने कहा,
मोगैम्बो नाम के यूजर ने लिखा,
सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग के बीच राष्ट्रीय सवाल ये बन गया कि आखिर ये आदमी है कौन? और क्या ये वाकई खुश नहीं है? तो इसका जवाब मिल गया है. जवाब दिया जॉय भट्टाचार्य ने. जॉय भट्टाचार्य एक भारतीय क्विज़र, वक्ता, लेखक और खेल निर्माता हैं. वह IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व टीम निदेशक भी हैं. जॉय भट्टाचार्य ने लिखा,
तो इस पोस्ट से एक बात तो साफ हो गई कि इस फोटो में गंभीर दिख रहे ये आदमी एआर श्रीकांत हैं. श्रीकांत KKR के लिए प्लेयर एक्विजिशन एंड टैलेंट स्काउटिंग के प्रमुख हैं और पिछले 15 साल से सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं. सिर्फ IPL ही नहीं, श्रीकांत ने अन्य घरेलू टी20 प्रतियोगिताओं के साथ-साथ CPL, BPL और PSL में भी काम किया है.
श्रीकांत ने KKR में कृष्णा, शुभमन गिल और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों के चुनाव में भी मदद की थी. तो जाहिर सी बात है वो खुश होंगे ही. जीत से भी और रिंकू की परफॉर्मेंस से भी. जिनको अब भी विश्वास नहीं है. वो ये तस्वीर देख सकते हैं जिसमें जीत के बाद रिंकू से श्रीकांत गले लग रहे हैं. देखिए तस्वीर-
फोटो देखने के बाद तो अब लोगों को शांत हो ही जाना चाहिए. जिनको अभी भी चैन नहीं, उनकी मदद हम नहीं कर सकते. धन्यवाद.

.webp?width=60)

