The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • vinesh phogat in paris olympics 2024 women wrestling final tip from Mahavir Phogat helped Vinesh beat Yui Susaki

विनेश फोगाट के लिए महावीर फोगाट ने क्या टिप्स दी थीं?

Vinesh Phogat Paris Olympics 2024 में महिलाओं के 50 किलोग्राम कुश्ती इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं. उन्होंने Cuba की पहलवान Yusneylys Guzmán को 5-0 से हराया है. इससे पहले विनेश फोगाट ने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में जापान की मौजूदा ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता Yui Susaki को हराया था.

Advertisement
pic
6 अगस्त 2024 (पब्लिश्ड: 11:24 PM IST)
vinesh phogat in final
विनेश फोगाट फाइनल में पहुंच गई हैं. (फ़ोटो/PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

विनेश फोगाट Paris Olympics 2024 में महिलाओं के 50 किलोग्राम कुश्ती इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं. उन्होंने Cuba की पहलवान Yusneylys Guzmán को 5-0 से हरा दिया है. इससे पहले विनेश फोगाट ने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में जापान की मौजूदा ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता Yui Susaki को हराया था. इस पर विनेश के चाचा और जाने-माने कुश्ती कोच महावीर फोगाट ने कहा कि उन्होंने अपनी भतीजी को पेरिस गेम्स में सुसाकी के साथ खेलने के तरीके बताए थे. विनेश ने यूई को 3-2 से हराया और फिर क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की Oksana Livachi को 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. अब सेमीफाइनल भी जीत कर वो फाइनल में पहुंच चुकी हैं.

इंडिया टुडे के साथ बातचीत में महावीर फोगट ने कहा कि उन्होंने विनेश के कोच वीरेंद्र दहिया को निर्देश दिया था कि भारतीय पहलवान पहले राउंड में सुसाकी के खिलाफ अपना बचाव करें. और फिर दूसरे राउंड में वो आक्रामक हों. इसी सलाह के अनुसार, विनेश ने सुसाकी के खिलाफ सावधानी से शुरुआत की. महावीर फोगाट ने कहा,

"मैंने आपको पहले ही बताया था कि मुझे पूरा यकीन है कि विनेश पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतेगी. अब जब उसने यूई सुसाकी को हरा दिया है, तो मुझे पूरा यकीन है कि विनेश आगे बढ़कर गोल्ड मेडल जीत सकती है."

यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट की जीत की ये बातें कम ही लोग जानते होंगे!

महावीर फोगाट ने कहा,

"आज सुबह, मैंने वीरेंद्र (मेन कोच) से कहा कि वह विनेश से कहें कि वह पहले राउंड में सुसाकी के खिलाफ अपने डिफेंस पर ध्यान दें और फिर दूसरे राउंड में अटैक करें. उसने ठीक वैसा ही किया. यह कुश्ती है. कुछ भी हो सकता है. लेकिन अगर आप नंबर 1 को हरा देते हैं, तो आपके लिए गोल्ड मेडल जीतने का रास्ता और भी साफ हो जाता है."

महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती इवेंट का फाइनल मैच अब 8 अगस्त की सुबह है.

वीडियो: विनेश फोगाट ने खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड वापस किए, राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेराते हुए क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()