'विनेश को सुरक्षा मिलेगी', रेसलर के आरोपों पर WFI अध्यक्ष ने क्या कहा?
विनेश ने यह आरोप भी लगाया कि बृज भूषण शरण सिंह से जुड़े वेन्यू पर होने वाली प्रतियोगिता के परिणामों पर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख के करीबी व्यक्ति प्रभाव डाल सकते हैं.

भारतीय ओलंपियन विनेश फोगाट गोंडा में होने वाले राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में वापसी करने वाली हैं. इससे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें फोगाट ने कहा कि उनके या उनकी टीम के सदस्यों के साथ कुछ भी अप्रिय घटना होने पर भारत सरकार इसकी जिम्मेदार होगी. रेसलर के इस वीडियो के बाद रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने विनेश की सुरक्षा की गारंटी ली है.
संजय सिंह ने ली सुरक्षा की गांरटीविनेश ने लगभग 18 महीनों के बाद वापसी करने से पहले एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने बताया कि गोंडा में वह सुरक्षित महसूस नहीं करती. वीडियो सामने आने के बाद संजय सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,
मैं विनेश को उनकी सुरक्षा की अपनी निजी गारंटी दे रहा हूं. WFI अध्यक्ष के तौर पर, मैं उन्हें और उनकी टीम को वादा करता हूं कि वे गोंडा में पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे. मैं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करूंगा. कृपया आएं और मैट पर अपना बेस्ट खेल दिखाएं. दूसरी ओर, अगर वह राजनीति करना चाहती है, तो यह उनकी मर्ज़ी है. यौन शोषण का मामला कोर्ट में है, इसलिए मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. सच सामने आने का इंतजार करें.
यह भी पढ़ें- 15 हजार करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, नए मालिक पहले क्रिकेट खेलते थे
विनेश फोगाट के आरोपों को किया खारिजविनेश ने यह आरोप भी लगाया कि बृज भूषण शरण सिंह से जुड़े वेन्यू पर होने वाली प्रतियोगिता के परिणामों पर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख के करीबी व्यक्ति प्रभाव डाल सकते हैं. संजय ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा,
विनेश जाएंगी गोंडागोंडा में नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए लगभग 1200 एंट्रीज आई हैं, जिनमें से लगभग 800 हरियाणा के पहलवानों की हैं. किसी भी दूसरे पहलवान को कोई आपत्ति नहीं है. अगर विनेश को पक्षपातपूर्ण रिजल्ट की चिंता है, तो मैं उन्हें भरोसा दिला सकता हूं कि चुने गए सभी रेफरी भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के पैनल से होंगे. यह एक निष्पक्ष चयन है, और न तो बृजभूषण शरण सिंह और न ही मेरी इस बात में कोई दखल है कि रेफरी कौन होगा.
विनेश गोंडा में महिलाओं के 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी में हिस्सा लेंगी. इससे पहले वह 50 किलोग्राम और 53 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा ले चुकी हैं. विनेश 2024 में पेरिस ओलंपिक खेलों में अधिक वजन के कारण फाइनल से पहले डिस्क्वालिफाई हो गई थी. इसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया था. हालांकि, कुछ पहले उन्होंने यह घोषणा की थी कि वह रेसलिंग मैट पर वापसी करेंगी. अब यह वापसी गोंडा में ही होने वाली है.
वीडियो: भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर 3 विकेट झटके, कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?

