न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. और केएल राहुलके साथ उन्होंने पारी की शुरुआत की. स्थायी ओपनर रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर खेलनेउतरे. जबकि नंबर चार पर विराट कोहली. बैटिंग ऑर्डर में ये बदलाव किसी को समझ नहींआया. सवाल होने लगे कि ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि ईशान किशन को रोहित से पहले तवज्जोदी गई. और रोहित खुद क्यों ओपन करने नहीं आए? ऐसे तमाम सवाल थे. जिसका जवाब भारतीयफैन्स को नहीं मिला था. लेकिन अब टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर( VikramRathour) ने खुलासा कर दिया है. विक्रम राठौर ने बताया कि लीडरशिप ग्रुप और खुदरोहित शर्मा ने ईशान किशन को ओपन करने के लिए कहा था. बता दें कि न्यूज़ीलैंड केखिलाफ ईशान किशन को चोटिल सूर्यकुमार यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गयाथा. सूर्या नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हैं और उस हिसाब से ईशान किशन को नंबर चारपर बल्लेबाजी के लिए आना था. विक्रम राठौर ने कहा, 'सूर्यकुमार यादव की पीठ मेंदर्द में था. मैच के लिए वह फिट नहीं थे. टीम मैनेजमेंट ने ईशान किशन को बतौर ओपनरखिलाने का फैसला किया. और जाहिर है कि इस फैसले में रोहित भी शामिल थे. IPL औरवार्मअप मैचों में ईशान किशन ने बतौर ओपनर शानदार प्रदर्शन किया है. इसलिए उन्हेंरोहित से ऊपर भेजने का फैसला किया गया.' बता दें कि ईशान किशन को ओपनर के तौर परभेजने का प्लान फ्लॉप रहा. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ईशान आठ गेंदों में सिर्फ चार रन हीजोड़ सके थे. टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही. रोहित ने 14 तो केएल राहुल ने 18रन बनाए. निचले क्रम में रविन्द्र जडेजा ने 26 रन की पारी खेलकर स्कोर को 110 तकपहुंचाया था. जवाब में न्यूज़ीलैंड ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. T20विश्वकप में टीम इंडिया की ये लगातार दूसरी हार थी. इस पर विक्रम राठौर ने कहा,'पिछले दो मैचों में हमने अपने प्लान का मैदान पर सही तरीके से पालन नहीं किया.जिसकी वजह से परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आया. साथ ही पिच भी बहुत बड़ा कारण है. जबआप पहले बल्लेबाजी करते हैं तो वो बल्लेबाजों का साथ नहीं देती. दुर्भाग्यवश हमबड़े शॉट भी सही से नहीं खेल सके, ये सब पिच की वजह से हुआ है.' बताते चलें कि सुपर12 के ग्रुप 2 में लगातार दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राहकठिन हो गई है. टीम इंडिया का अब तक खाता नहीं खुला है. अगला मुकाबला अफगानिस्तानके साथ है. और उम्मीद है कि टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज करेगी.