The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Vijay Shankar Smashed KKR bowlers people remembered 2019 World Cup and 3D remark IPL2023

विजय शंकर ने फिर KKR को कूटा, जनता को वर्ल्ड कप याद आ गया

लौट आया है थ्री डी प्लेयर.

Advertisement
Vijay Shankar Fifty
विजय शंकर ने बवाल मचा दिया (पीटीआई)
pic
सूरज पांडेय
29 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 29 अप्रैल 2023, 01:36 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

विजय शंकर ने फिर से फिफ्टी मार दी है. और वो भी बहुत ताबड़तोड़ वाली. उन्होंने KKR के खिलाफ़ GT की जीत में खतरनाक तरीके से बोलर्स को कूटा. IPL2023 के इस मैच में शंकर ने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उन्होंने पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से 24 गेंदों में 51 रन बनाए.

विजय ने डेविड मिलकर के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़े. और इस बैटिंग के दम पर गुजरात ने 13 गेंदें बाकी रहते ही जीत के लिए जरूरी 180 रन बना लिए. मिलर ने इस मैच में 18 गेंदों पर 32 रन का योगदान दिया. विजय शंकर की बैटिंग देखने के बाद सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ.

लोगों ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप को भी इसी में जोड़ दिया. और कहने लगे कि वर्ल्ड कप क़रीब है और इंडिया का थ्री डी प्लेयर एक बार फिर से फॉर्म में लौट आया है. आपको याद तो होगा ही, 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए अंबाती रायुडु की जगह विजय को चुना गया था.

# Vijay Shankar

और इस मसले पर खूब चर्चा हुई थी. इन चर्चाओं के बीच उस वक्त के चीफ सेलेक्टर MSK प्रसाद ने शंकर को थ्री-डी प्लेयर करार दिया था. और कहा था कि वह क्रिकेट के तीनों डिपार्टमेंट में योगदान दे सकते हैं. एक बार फिर से वर्ल्ड कप आ गया है. और श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत की चोट के चलते टीम इंडिया को एक बार फिर से नंबर चार पर एक प्लेयर चाहिए.

बस फिर क्या था, विजय की बैटिंग ने ट्विटर पर रिएक्शंस की बौछार ला दी. एक यूजर ने एक वीडियो के साथ ट्वीट किया,

Image embed
Image embed

एक और यूजर ने लिखा,

Image embed
Image embed

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया,

Image embed
Image embed

शंकर ने इन टीम्स के बीच हुए पिछले मैच में भी कमाल किया था. लेकिन उस बार रिंकू सिंह के पांच छक्कों ने सारी महफिल लूट ली थी. उस मैच में विजय ने सिर्फ़ 24 गेंदों पर 63 रन बना डाले थे. जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल थे.

हालांकि उनकी बैटिंग और राशिद खान की हैटट्रिक के बावजूद कोलकाता ने 205 रन के टार्गेट को आखिरी गेंद पर चेज कर लिया था. रिंकू ने आखिरी पांच गेंदों पर पांच छक्के मार मैच फिनिश कर दिया था.

वीडियो: एम एस धोनी ने RR vs CSK के बाद क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()