चलते गेम में हुई चीज़, फ़िज़िक्स के नियम खोजने पड़ गए!
पास ऐसा की कैमरा भी नहीं पकड़ पाया!

3 जनवरी 2023. अमेरिका के एनबीए (NBA) में गोल्डन स्टेट वॉरियर्स और एटलंटा हॉक्स के बीच बास्केटबॉल मैच खेला जा रहा था. इस मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख पब्लिक बोली, भाई ये क्या हुआ? पहले ये वीडियो देख लीजिए, और समझने की कोशिश कीजिए!
आपने ही नहीं, रीपिट मोड पर हमने भी ये वीडियो देखा. पर कुछ समझ नहीं आया... फिर कोशिश शुरू हुई समझने की कि आखिर हुआ क्या. ट्विटर की खोदा तो जवाब भी मिल गया. बताते हैं. लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए, जो खिलाड़ी पास कर रहा है, उसका नाम ड्रेमंड ग्रीन है और जिस खिलाड़ी को पास दिया जा रहा है उसका नाम क्ले थॉमसन है.
बॉयरन राइटविच नाम के एक यूज़र ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा -
'मैंने TNT के लाइव ब्रॉडकास्ट का फ्रेम रेट उठाकर देखा. इसे 22 फ्रेम पर सेकंड पर शूट किया जाता है. ताकी इसे दर्शकों तक 4K में ब्रॉडकास्ट किया जा सके.
ड्रेमंड और क्ले के बीच लगभग 1.6 मीटर का फासला है. यानी बॉल को 18.4 m/s की स्पीड से पास किया गया, जिससे फ्रेम बॉल को पकड़ ही नहीं सका.'
एक यूज़र इस पर भी सवाल खड़ा कर गया. ट्वीट कर पूछा -
‘तो आप ये कहना चाहते हैं कि उसने (ड्रेमंड ने) बिना किसी मूवमेंट के बॉल को 18 मीटर पर सेकंड से फ्लिक कर दिया?’
ये सवाल भी सही है. क्या इतना तेज़ पास करना मुमकिन है? लेकिन अब इसी वीडियो को इस एंगल से देखिए. पूरा मामला साफ हो जाएगा. डेविड वास नाम के एक यूज़र ने ये ट्वीट कर दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया. देखिए...
यानी कुछ स्पीड, कुछ एंगल और कुछ फ़िज़िक्स. सब मिलाकर ये घटना वायरल हो गई. पहले वीडियो को 75 हजार लोगों ने लाइक कर लिया और आठ हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया. दूसरा वीडियो देख आप सोच रहे होंगे, अरे ये तो आम बात है. लेकिन बता दें, ऐसा नहीं है. आज के दौर में कैमरे ऐसे हैं जो कोट की सिलाई पर क्या लिखा है, वो भी पकड़ लेते हैं, तो ये चीज़ें तो आसानी से पकड़ में आ जाती हैं. लेकिन ये बारीकि ऐसी थी जो कैमरे से भी मिस हो गई.
सिर्फ घटना ही नहीं, मैच भी दिलचस्प था. इस मुकाबले में गोल्डन स्टेट वॉरियर्स ने एटलंगा हॉक्स को 143-141 से हराया.
वीडियो: ऋषभ पंत के दिमाग और रीढ़ की हड्डी पर MRI रिपोर्ट आई, क्या पता लगा?

