गाबा फतह के बाद ड्रेसिंग रूम से एक प्यारा VIDEO आया है
वीडियो देख लीजिए, दिल खुश हो जाएगा.
Advertisement

भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री और साथ में कप्तान अजिंक्य रहाणे. (स्क्रीनग्रैब: Instagram | indiancricketteam)
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन टेस्ट हराकर 2-1 से बॉर्डर गावस्कर सीरीज़ जीत ली है. इस जीत के लिए भारतीय टीम को दुनियाभर से बधाई मिल रही है. खिलाड़ियों की खूब वाहवाही हो रही है. कोच रवि शास्त्री ने भी टीम की जमकर तारीफ़ की है. टीम इंडिया के आधिकारिक इन्स्टाग्राम पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में कोच रवि शास्त्री खिलाड़ियों की तारीफ़ कर रहे हैं.
वीडियो में कोच शास्त्री शुभमन की 91 रनों की पारी को बहुत बढ़िया बता रहे हैं. चेतेश्वर पुजारा को अल्टीमेट वॉरियर कह रहे हैं. ऋषभ पंत की पारी को सिंपली आउटस्टैंडिंग करार दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि तुमने जो किया है वह काबिल-ए-तारीफ़ है.
वीडियो में रवि कहते हैं-
वीडियो देख लीजिए.
कर सकते हैं.
वीडियो में कोच शास्त्री शुभमन की 91 रनों की पारी को बहुत बढ़िया बता रहे हैं. चेतेश्वर पुजारा को अल्टीमेट वॉरियर कह रहे हैं. ऋषभ पंत की पारी को सिंपली आउटस्टैंडिंग करार दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि तुमने जो किया है वह काबिल-ए-तारीफ़ है.
वीडियो में रवि कहते हैं-
मेरी आंखों में आंसू हैं आज. तुमलोगों ने आज जो किया है वह अविश्वसनीय है. कभी भी तुम कमज़ोर नहीं पड़े. 36 रन पर ऑल आउट. इतने खिलाड़ी चोटिल हुए. लेकिन तुम्हें खुद पर भरोसा था. यह एक दिन में नहीं आता. धीरे-धीरे आता है. आज भारत की बात छोड़ो, पूरी दुनिया तुम्हें सलाम कर रही है. आज जो तुम लोगों ने जो किया है उसका जश्न मनाओ. इस दिन को यूं ही नहीं जाने दो.उन्होंने डेब्यू कर रहे खिलाड़ियों को लेकर कहा-
इस मैच में डेब्यू कर रहे खिलाड़ियों के प्रदर्शन को नहीं भूला जा सकता है. नटराजन, वॉशिंगटन और शार्दुल. आपने कमाल का प्रदर्शन किया है.आख़िर में रवि टीम के फिजियो को शुक्रिया अदा करना नहीं भूले. इस सीरीज़ में बहुत से खिलाड़ी चोटिल हुए थे और सभी के लिए फिजियो हर वक्त उपलब्ध थे.
वीडियो देख लीजिए.
ड्रेसिंग रूम में रवि ने जो कहा उसकी पूरी वीडियो देखने के लिए आप यहां क्लिक
कर सकते हैं.

