वरुण ने संजू की टीम में वापसी को क्यों बताया मास्टरस्ट्रोक?
भारतीय टीम ने बीते तीन साल में तीन ICC ट्रॉफी जीती है. पहले 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता. फिर 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की. वहीं इस साल टी20 वर्ल्ड कप के खिताब का बचाव भी किया. वरुण को लगता है कि लगातार खिताब जीतने का श्रेय डोमेस्टिक स्ट्रक्चर को दिया
.webp?width=210)
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के कई कनेक्शन निकाले गए. इसे लेकर कई मीम भी काफी वायरल हुए. इसी में से एक मीम टीम में केरल के एक खिलाड़ी की मौजूदगी को लेकर था. भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने भी इसका जिक्र किया और संजू सैमसन (Sanju Samson) की जमकर तारीफ की. उन्होंने यहां अपने प्रदर्शन और टीम की वर्ल्ड कप जीत को लेकर अपने दिल की बात बयां की.
संजू सैमसन का मीम वायरलसंजू सैमसन टूर्नामेंट की शुरुआत में फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर या ओपनर नहीं थे. हालांकि, जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने इसे जमकर भुनाया. वरुण ने संजू से जुड़े मीम का जिक्र करते हुए लिखा,
''एक मीम काफी लोकप्रिय हो गया है. उसमें लिखा है, "अगर विश्व कप में कोई मल्लु (केरल के लोग) खिलाड़ी शामिल हो, तो हम कभी नहीं हारते यह सच है. संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में वापस लाना ही असली मास्टरस्ट्रोक था.''
भारत लगातार जीत रहा है ट्रॉफीभारतीय टीम ने बीते तीन साल में तीन ICC ट्रॉफी जीती है. पहले 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता. फिर 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की. वहीं, इस साल टी20 वर्ल्ड कप के खिताब का बचाव भी किया. वरुण को लगता है कि लगातार खिताब जीतने का श्रेय डोमेस्टिक स्ट्रक्चर को जाता है. उन्होंने कहा,
''अगर किसी ने मुझसे पूछा होता कि अगले 5 सालों में हम कहां होंगे, तो आप इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते थे. अब मैं और वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं. जिस तरह से हालात हैं, अगले 3-4 सालों में हमारा दबदबा होना चाहिए. यह दिखाता है कि हम कितना टैलेंट पैदा कर रहे हैं, और इसका श्रेय BCCI के घरेलू ढांचे को जाता है. और सैयद मुश्ताक अली को भी.''
यह भी पढ़ें- RCB फैन्स के लिए खुशखबरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम को IPL 2026 के मुकाबले होस्ट करने की मिली मंजूरी
अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,
''पिछले साल हम जीते थे. उस विश्व कप का जोश अभी भी बरकरार था. लेकिन लगातार दो विश्व कप जीतना असाधारण था. मेरे लिए यह एक चमत्कार था. मैं टीम में नहीं था, लेकिन अगले ही दिन मुझे बुलाया गया और हमने विश्व कप जीत लिया.''
वरुण टीम के लिए खुश हैं लेकिन उनका अपना प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. उन्होंने टूर्नामेंट में 20.40 के औसत से 14 विकेट लिए. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.80 का रहा.
वीडियो: कोहली से लेकर सैमसन तक सचिन ने सबका साथ दिया, क्रिकेट की कौन-सी ज़रूरी चीज़ बताते हैं तेंदुलकर?

.webp?width=60)

