The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • vaibhav suryavanshi viral video with justin langer sanjiv goenka ipl 2026

LSG के कोच जस्टिन लैंगर के लिए वैभव सूर्यवंशी ने इंटरव्यू बीच में रोक दिया!

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 93 रन बनाए और गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. लेकिन मैच के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने फैंस का दिल और ज्यादा जीत लिया.

Advertisement
pic
20 मई 2026 (पब्लिश्ड: 08:23 PM IST)
vaibhav suryavanshi, ipl 2026,rr
वैभव सूर्यवंशी ने जीता फैंस का दिल. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में छाए हुए हैं. मैदान पर उनके बल्ले का कमाल तो सभी देखते ही हैं. मैदान के बाहर भी उनके जेश्चर को लेकर खूब चर्चा होती हैै. 19 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग की. उन्होंने महज 38 बॉल्स में 93 रन बना लिए. हालांकि, मैच के बाद वैभव ने एक ऐसा जेश्चचर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. 

वैभव सूर्यवंशी का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वैभव का एक वीडियो वायरल हो रहा है. IPL की ओर से शेयर किए गए वीडियो में वैभव ब्रॉडकास्टर्स से बात करते नज़र आ रहे हैं. इसी बीच, LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर उनके पास आते दिखते हैं. वैभव इस पर ब्रॉडकास्टर्स को रुकने को कहते हैं. वो इंटरव्यू बीच में छोड़कर जस्टिन के पास चले जाते हैं. जस्टिन वैभव से कहते हैं कि वह उनके साथ तस्वीर खिंचवाना चाहते हैं. वैभव तस्वीर खिंचवाते हैं. लेकिन, इसके बाद जो होता है, वो वैभव कभी भूल नहीं पाएंगे. पूर्व ऑस्ट्रेलियन वैभव से कहते हैं, 

मैं इस तस्वीर को संभाल कर रखूंगा. करियर के लिए गुड लक.

फैंस को भा गई वैभव की अदा

वैभव का ये जेेेेश्चर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. इसके अलावा, वैभव का सारे ग्राउंड स्टाफ के साथ एक फोटो भी काफी वायरल है. उनकी इसी सादगी को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. कॉमेंट सेक्शन में लोगों ने वैभव की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, 

कामयाबी आपको फेमस करती है और सिंपल रहना आपको बड़ा बनाता है.

.
पोस्ट का कमेंट सेक्शन.

एक अन्य यूजर ने लिखा, 

हमेशा ऐसे ही इंसान रहें. आप बहुत कामयाब खिलाड़ी बनेंगे.

.
पोस्ट का कमेंट सेक्शन.

मैच के बाद जस्टिन लेंगर ने बताया कि वह वैभव की बल्लेबाजी देखकर हैरान हैं. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने कहा, 

मैंने 35 साल के क्रिकेट करियर में कई महान खिलाड़ियों को देखा है. लेकिन, इतनी कम उम्र में इस तरह बल्लेबाजी करना हैरान कर देने वाला है. मिचेल स्टार्क और एनरिक नॉर्किया जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाजों के चेहरे के भाव सब कुछ बता रहे थे. वे समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर हो क्या रहा है.

संजीव गोयनका से भी की मुलाकात

सिर्फ इतना ही नहीं वैभव ने इस दौरान लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका से भी मुलाकात की. उन्होंने गोयनका से मिलते ही उनके पैर छुए. गोयनका ने आशीर्वाद दिया और फिर दोनों ने तस्वीर ली. वैभव के ऑफ द फील्ड इन सभी चीजों को देखकर ही लोग उनके और मुरीद हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- शमी को कोर्ट से मिली क्लीन चिट, पत्नी हसीन जहां ने किया था चेक फ्रॉड केस 

सूर्यवंशी के लिए IPL 2026 अब तक बहुत यादगार रहा है. इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वैभव पहले स्थान पर हैं. माने ऑरेंज कैप उनके सिर ही सजी है. वहीं, वह छक्के लगाने के मामले में भी सबसे आगे चल रहे हैं. इस सीजन अब तक वैभव 53 छक्के लगा चुके हैं. 

वह गेल के 2012 में लगाए गए 59 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी करने से केवल छह छक्के दूर हैं. अनिल कुंबले से लेकर सुनील गावस्कर तक हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा हैं. हरभजन सिंह और रवि शास्त्री तो वैभव को सीधे टीम इंडिया में मौका देने की अपील कर चुका है.

वीडियो: CSK फैंस की उम्मीद टूटी, आखिर कहां चूकी महेंद्र सिंह धोनी की टीम?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()