वैभव सूर्यवंशी ने गेल को पीछे छोड़ा, इस सीजन 65 छक्के जड़ डाले
Vaibhav Sooryavanshi ने इस सीजन सिर्फ 267 बॉल्स खेली हैं. वो 60 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं.

IPL के एक सीजन में 60 से ज्यादा छक्के! आखिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर ही लिया. टूर्नामेंट के एक सीजन में आज तक किसी भी बैटर ने इतने छक्के नहीं लगाए हैं. वैभव ने IPL के प्लेऑफ्स में सबसे तेज फिफ्टी की बराबरी भी कर ली.
IPL 2026 के एलिमिनेटर मैच में वैभव ने SRH के खिलाफ ये अनोखा रिकॉर्ड बनाया. मैच में अपनी 15वीं बॉल पर वैभव ने पारी का 7वां छक्का लगाया. और इसी के साथ क्रिस गेल के 59 छक्कों को रिकॉर्ड तोड़ दिया. गेल ने साल 2012 में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. 14 साल बाद ये रिकॉर्ड टूटा है.
मैच में पहले बैटिंग करते हुए वैभव ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को अटैकिंग शुरुआत दिलाई. उन्होंने IPL प्लेऑफ्स में सबसे तेज फिफ्टी की बराबरी भी की. 16 गेंद में वैभव ने पचासा पूरा किया. सुरेश रैना ने 2014 के IPL में 16 गेंद में ही फिफ्टी लगाई थी.
वैभव ने पैट कमिंस को एक ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगाया था. इस ओवर में कमिंस ने 25 रन्स कंसीड किए थे. IPL प्लेऑफ में वैभव के नाम सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. उन्होंने इस मैच में 12 छक्के लगाए.
फास्टेस्ट सेंचुरी से चूके15 साल का ये बैटर एक वक्त क्रिस गेल की फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड भी तोड़ सकता था. लेकिन 29वीं बॉल में वैभव थर्ड मैन पर कैच आउट हो गए. प्रफुल्ल हिंगे ने उन्हें आउट किया. वैभव जिस वक्त आउट हुए RR का स्कोर 8 ओवर में 125 रन था.
वैभव ने पारी में 29 गेंद खेलीं, और 97 रन बनाए. पारी में 4 चौके और 12 छक्के लगाए. वैभव ने 334 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की.
IPL 2026 में वैभव अब तक 680 रन बना चुके हैं. इस पूरे सीजन उन्होंने 55 चौके और 65 छक्के लगाए हैं. माने, 610 रन सिर्फ बाउंड्री से आए हैं.
वीडियो: दिल्ली के खिलाफ वैभव ने जड़ा 43वां छक्का, कौन-सा इतिहास रच देंगे?

