The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Vaibhav Sooryavanshi India cap discussion ashwin ambai rayudu mohammed kaif

वैभव सूर्यवंशी सीनियर टीम में कब खेलेंगे? 15 गेंद में पचासा लगा नई चर्चा शुरू करा दी

Vaibhav Sooryavanshi भारतीय सीनियर टीम को छोड़कर हर जगह डेब्यू कर चुके हैं. और अपना टैलेंट दिखा चुके हैं. उन्होंने पिछले साल IPL के अलावा विजय हजारे ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी डेब्यू किया.

Advertisement
pic
31 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:39 PM IST)
ipl 2026, vaibhav suryavanshi, rajasthan royals
वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में IPL डेब्यू किया. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के पहले ही मैच में 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी. उनकी बैटिंग देख क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच एक बड़ी चर्चा शुरू हो गई. वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के तैयार हैं या नहीं? कई पूर्व क्रिकेटर्स वैभव को जल्द से जल्द टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में देखना चाहते हैं. कुछ को लगता है कि उन्हें अभी थोड़ा समय देने की जरूरत है.

मोहम्मद कैफ का यू-टर्न

कैफ ने पिछले सीजन में कहा था कि वैभव को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए. लेकिन इस सीजन के पहले ही मैच में वैभव ने अपनी फरफॉर्मेंस से उनकी थिंकिंग बदल दी है. 30 मार्च को मैच के बाद कैफ ने X पर लिखा,

पिछले सीज़न मुझे लगा था कि वैभव सूर्यवंशी को ज़रूरत से ज़्यादा ही हाइप मिल रही है. एक पुराने ज़माने के क्रिकेटर के तौर पर, मेरा मानना ​​है कि युवा खिलाड़ियों को तेज़ी से आगे ले जाने में जल्दबाज़ी नहीं होनी चाहिए. लेकिन एक साल बाद, मुझे लगता है कि वह अब अगले लेवल पर जाने के लिए तैयार है. यह 15 साल का खिलाड़ी मैच जिताने वाली पारियां खेल सकता है.

वॉन ने मौका देने की बात कही 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी कुछ ऐसी ही सोच रखते हैं. उन्होंने इस बात का समर्थन किया कि वैभव को इंडियन टीम में मौका देना चाहिए. वॉन ने तो यह तक कह दिया कि सूर्यवंशी को इंग्लैंड के टूर के लिए सेलेक्ट किया जाना चाहिए. क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा,

वह भारत के लिए अपना डेब्यू कब करेगा? मैं बस यही सोच रहा हूं, और मुझे पता है कि शायद हम कुछ ज़्यादा ही आगे की सोच रहे हैं. अभी तो IPL की पहली ही पारी खेली है, लेकिन कुछ ही महीनों में इंग्लैंड का 'व्हाइट-बॉल' टूर होने वाला है. अगर मैं भारतीय क्रिकेट का हिस्सा होता, तो मैं उसे उस टूर पर ज़रूर ले जाता.

अश्विन नहीं चाहते जल्दबाजी

वैभव सूर्यवंशी को टैलेंटेड तो हर कोई मान रहा है, लेकिन सब इस बात से सहमत नहीं है कि उन्हें टीम इंडिया में मौका मिले. जियो हॉटस्टार पर उन्होंने कहा,

वह अभी पूरी तरह से बड़ा नहीं हुआ है, वह तो अभी बच्चा है. MS धोनी 45 [44] साल की उम्र तक खेल रहे हैं, और अगर सूर्यवंशी 40 साल तक खेलते हैं, तो उनके पास क्रिकेट में अभी भी 25 साल बाकी हैं. उसे अकेला छोड़ दो. जब सही समय आएगा, तो वह खुद ही आ जाएगा. वह इतना बेहतरीन खिलाड़ी है कि भारत के लिए खेले बिना नहीं रह सकता. वह आखिरकार खेलेगा ही. वह कब खेलेगा? इसके लिए हमें थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है. हम हमेशा इतनी जल्दबाज़ी में क्यों रहते हैं?

यह भी पढें-  PSL में बॉल टेंपरिंग करने वाले फखर जमान बैन किए गए, रेफरी ने दी सजा 

वैभव से आगे कई खिलाड़ी

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज अंबाति रायुडू को लगता है कि वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया का रास्ता उतना भी आसान नहीं है, जितना लगता है. उन्होंने कहा,

यह मत भूलिए कि भारतीय टीम एक वर्ल्ड चैंपियन टीम है. इसने T20 विश्व कप जीता है. इसलिए, उस टीम में किसी की जगह लेना आसान नहीं है. मेरी नज़र में, इस समय उनसे आगे कुछ और खिलाड़ी हैं, क्योंकि आप अगले ICC टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए ही अपनी टीम चुनते और बनाते हैं.

वैभव सूर्यवंशी भारतीय सीनियर टीम को छोड़कर हर जगह डेब्यू कर चुके हैं. और अपना टैलेंट दिखा चुके हैं. उन्होंने पिछले साल IPL के अलावा विजय हजारे ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी डेब्यू किया. इसके अलावा अंडर 19 टीम के साथ वर्ल्ड कप खेला और टीम को चैंपियन भी बनाया. सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने इंडिया A के लिए भी मैच खेले हैं. अब केवल इंडियन टीम के लिए खेलना उनकी लिस्ट में रह गया है, देखना होगा कि इसमें कितना समय लगेगा. 

वीडियो: कैमरन ग्रीन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बॉलिंग क्यों नहीं की? KKR के कप्तान ने बताया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()