The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Vaibhav Sooryavanshi in India colours as BCCI names squad for Sri Lanka tri-series

वैभव सूर्यवंशी जल्द इंडियन टीम की जर्सी में दिखेंगे, BCCI ने दिया बड़ा मौका!

वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 11 मैचों में 440 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बड़ा दिया गया है.

Advertisement
pic
14 मई 2026 (पब्लिश्ड: 09:18 PM IST)
vaibhav sooryavanshi, ipl 2026, india a
वैभव सूर्यवंशी को IPL में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL में दो साल से धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आखिरकार इंडिया सेटअप में मौका मिल गया है. श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली ट्राईसीरीज के लिए वैभव को इंडिया ए में चुना गया है. 15 साल के इस खिलाड़ी को पहली बार इंडिया ए का बुलावा आया है. वैभव अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं, लेकिन सीनियर सेक्शन में उनकी एंट्री पहली बार हुई है. वैभव यहां तिलक वर्मा की कप्तानी में खेलेंगे.

वैभव सूर्यवंशी को आया बुलावा

BCCI ने जिस टीम का ऐलान किया है, उसमें वैभव सूर्यवंशी के IPL कप्तान कियान पराग भी शामिल हैं. वहीं, अंशुल कंबोज को भी इस टीम में मौका दिया गया है. पंजाब किंग्स के ओपनर्स प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या का भी इसमें चयन हुआ है. प्रभसिमरन के अलावा टीम के दूसरे विकेटकीपर कुमार कुशाग्र होंगे.

वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 11 मैचों में 440 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इंडिया ए टीम का हिस्सा बनाया गया है.

यह भी पढ़ें- 'अब कौन सा इंडिया खेलना है...', कोहली का मनीष पांडेय के साथ बातचीत का वीडियो वायरल 

टीम में इन खिलाड़‍ियों को भी मिला मौका

ऑलराउंडर ऑप्शन में निशांत सिंधु, हर्ष दुबे और सूर्यांश शेडगे शामिल हैं. वहीं, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज युधवीर सिंह भी टीम का हिस्सा हैं. युधवीर 2025-26 के सफल रणजी ट्रॉफी अभियान में जम्मू-कश्मीर के लिए तीसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ थे. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 21 विकेट लिए थे. इससे पहले, 50 ओवरों की विजय हज़ारे ट्रॉफी में उन्होंने 30.66 के औसत से नौ विकेट चटकाए थे.

इंडिया 'ए' 9 जून को होने वाले ट्राई-सीरीज़ के पहले मैच में श्रीलंका 'ए' का सामना करेगी. इस सीरीज़ का फ़ाइनल 21 जून को खेला जाएगा. ट्राई-सीरीज़ के बाद, इंडिया 'ए' श्रीलंका 'ए' के ​​खि‍लाफ दो 'रेड-बॉल' (फर्स्ट क्लास) मैच भी खेलेगी. इन प्रथम श्रेणी मैचों के लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी.

इंडिया ए टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), रियान पराग (उप-कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान, युद्धवीर सिंह.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

Advertisement

Advertisement

()