The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Vaibhav Sooryavanshi 19 ball 63 Strike Rate Of 331.58 before ipl 2026

7 चौके, 5 छक्के, IPL से पहले वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया दम

चेज करते हुए टीम ने वैभव को ओपनिंग में भेजा. उन्होंने पहले ही ओवर में चार चौके लगा दिए. इसके बाद उन्होंने 12 गेंद में ही 43 रन बना लिए थे. पांचवें ओवर में उन्होंने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया.

Advertisement
pic
26 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 06:20 PM IST)
vaibhav suryavanshi, cricket news, dy patil cup
वैभव सूर्यवंशी अंडर19 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार मैच खेल रहे थे. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL शुरू होने अभी एक महीने का समय है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपना रंग जमाना शुरू कर दिया है. मुंबई के डीवाई पाटिल टी20 कप (DY Patil Cup) में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी पारी खेली है जो कि उनके फॉर्म को बयां कर रही है. वैभव ने 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और साथ ही बाकी सभी टीमों को संदेश दे दिया है कि आईपीएल में यह खिलाड़ी बहुत घातक साबित हो सकता है.

पहले ही ओवर जड़ दिए 4 चौके

वैभव इस टूर्नामेंट में डीवाई पाटिल ब्लू के लिए खेल रहे हैं. 26 फरवरी को उनका मुकाबला इंडियन नेवी से था. नेवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए. चेज करते हुए टीम ने वैभव को ओपनिंग में भेजा. उन्होंने पहले ही ओवर में चार चौके लगा दिए. इसके बाद, उन्होंने 12 गेंद में ही 43 रन बना लिए थे. पांचवें ओवर में उन्होंने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया.

वैभव ने 19 गेंदों में 63 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने सात चौके और पांच छक्के लगाए. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 331.58 का रहा. वैभव उसी अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे जिसके लिए वह जाने जाते हैं. इस मैच से पहले वह अंडर19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था जहां उन्होंने 175 रन बनाए थे. वैभव ने हाल ही में क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए ही अपने 10वीं के बोर्ड एग्जाम न देने का फैसला किया था. यह फैसला सही साबित होते भी दिख रहा है. उन्होंने जो मेहनत कैंप में की उसका असर डीवाई पाटिल कप में नजर आ रहा है.

मैच का हाल

मैच की बात करें तो, भारतीय नेवी के 220 के रन में कुंवर पाठक का सबसे बड़ा रोल रहा. उन्होंने 53 गेंदों में 87 रन बनाए. कप्तान सूरज वशिष्ठ ने 9 गेंदों में 13 रन बनाए. वहीं, नितिन तंवर ने 31 गेंदों में 57 रन बनाए. वैभव की टीम ने यह स्कोर 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया.

वैभव के अलावा टीम के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 29 गेंद में 55 रन बनाए जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे.  वहीं आनंद बैंस ने 24 गेंद में 35 रन बनाए . कप्तान शशांक सिंह 12 गेंदों में 20 रन ही बना पाए. सरफराज खान ने भी 19 गेंदों में 27 रन की पारी खेली. इंडियन नेवी की ओर से विशाल गौर सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में 41 रन देकर तीन विकेट लिए. 

यह भी पढ़ें- 10 ओवर में 7 विकेट, फिर वेस्टइंडीज ने जो किया वो देखकर टीम इंडिया की टेंशन बढ़ना तय है 

बदलाव के साथ उतरेगी राजस्थान

इस टूर्नामेंट के साथ ही आईपीएल के कई बड़े स्टार अपनी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. अगले महीने 26 तारीख से IPL शुरू होने की रिपोर्ट्स हैं. ऐसे में खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट से मैच प्रैक्टिस मिल रही है. वैभव के लिए यह सीजन खास होने वाला है. इस सीजन टीम में संजू सैमसन नहीं है ऐसे में वह टीम के परमानेंट ओपनर हो सकते हैं. इस बार उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स नए कप्तान रियान पराग के साथ उतरेगी. वहीं, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के तौर पर टीम में एक अनुभवी खिलाड़ी भी नजर आएगा. 

वीडियो: रिंकू सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम का साथ क्यों छोड़ा?

Advertisement

Advertisement

()