'वैभव सूर्यवंशी प्रोफेशनल नहीं बन पाएंगे', इस खिलाड़ी ने डिविलियर्स के सामने किया दावा
टीम इंडिया (Team India) आरसीबी (RCB) के विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) कभी प्रोफेशनल नहीं बन बन पाएंगे. उनकी इस बात से साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स सहमत नहीं हैं.

IPL 2026 के लिए हर क्रिकेट फैन को एक प्लेयर का बहुत इंतजार है. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi). वो IPL 2025 से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं. बीते सीजन उन्होंने खूब धमाल मचाया था. गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर सेंचुरी जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा दिया था. इस सीजन भी क्रिकेट फैंस उनसे धुआंधार बैटिंग की उम्मीद कर रहे हैं.
बीते एक साल में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पावरफुल बैटिंग से दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ी है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में सेंचुरी जड़ी. फरवरी 2026 में मेन्स अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में उनकी ऐतिहासिक पारी कौन भूल सकता है! इस खिताबी मुकाबले में वैभव ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 80 गेंदों पर 175 रन बनाए थे.
वैभव सूर्यवंशी के पास टैलेंड की कमी नहीं है. उन्हें भारत का ‘अगला राइजिंग स्टार’ माना जा रहा है. लेकिन इतने टैलेंट के बावजूद, टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी मैदान के बाहर की आदतों के चलते कभी प्रोफेशनल नहीं बन पाएंगे. यह बात उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और IPL में आरसीबी के लिए लंबे समय तक खेले एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) से उनके यूट्यूब चैनल पर कही.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में हार्दिक पंड्या का क्या प्लान है? मुंबई इंडियंस के कप्तान ने सब बता दिया
'सूर्यवंशी प्रोफेशनल हैं'हालांकि जितेश शर्मा की इस बात से एबी डिविलियर्स सहमत नहीं थे. उन्होंने कहा,
सूर्यवंशी बेहतरीन खिलाड़ी हैं. मैंने उन्हें अंडर-19 में देखा है. IPL और बड़े मुकाबलों का अनुभव लेने के बाद, हमेशा एक स्टैंडर्ड बनाए रखना आसान नहीं होता. लेकिन वैभव ने अभी तक वही स्तर बनाए रखा है. उन्होंने जिस अंदाज से अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेला, उससे मैं बहुत खुश हूं. वह बहुत प्रोफेशनल हैं. वह कम उम्र में बहुत मैच्योर हैं.
इस दौरान डिविलियर्स ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,
अंडर-19 वर्ल्ड कप में सूर्यवंशी जिस तरह से खेले, मैं उसके बारे में बात कर रहा हूं. वह अपने गेम प्लान पर कायम रहे. वह वैसे ही खेले जैसे IPL में खेले थे. उन्होंने किसी दूसरे के जैसा बनने की कोशिश नहीं की. वैभव ने गेंदबाजों के सामने घमंड नहीं दिखाया. वह प्रोफेशनल बन जाएंगे.
जितेश शर्मा एबी डिविलियर्स की इस बात से सहमत नहीं थे. उनकी अलग राय थी. जितेश ने इस दौरान वैभव सूर्यवंशी से अपनी पर्सनल मुलाकातों के किस्से सुनाए. उन्होंने कहा, कई बार सलाह देने के बावजूद, वैभव रात में आइसक्रीम खाने की आदत नहीं छोड़ पा रहे हैं. जितेश के मुताबिक,
वैभव प्रोफेशनल नहीं हैं. मैं यह आपको बता सकता हूं. हर कोई उन्हें प्रोफेशनल बनाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह कभी प्रोफेशनल बन पाएंगे. वह ग्राउंड पर प्रोफेशनल हो सकते हैं, लेकिन मैदान के बाहर नहीं. मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं. मैं उनसे कहता हूं कि वह रात में आइसक्रीम न खाया करें. लेकिन वह मेरी बात कभी नहीं मानते.
जितेश का यह बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है. उनके इस खुलासे के बाद, क्रिकेट फैन्स को सूर्यवंशी की आदतों के बारे में पता चला. फिलहाल, वैभव सूर्यवंशी IPL के आगामी सीजन की जमकर तैयारी कर रहे हैं. IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मैच 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

.webp?width=60)
