The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Usman Tariq gets only one wicket on a spin friendly wicket Saim Ayub bettered him

पाकिस्तान टीम ने खुद कर दी उस्मान तारिक की बेइज्जती, उनसे बेहतर तो ये बॉलर निकला

तारिक के ही टीममेट सैम अयूब ने उनसे ज्यादा विकेट लिए. अयूब ने चार ओवरों में 25 रन देकर 3 विकेट लिए.

Advertisement
pic
15 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 15 फ़रवरी 2026, 09:28 PM IST)
Usman Tariq gets only one wicket on a spin friendly wicket Saim Ayub bettered him
उस्मान तारिक की बॉलिंग की बात करें तो उन्होंने 4 ओवरों में 24 रन्स कंसीड किए. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडिया वर्सेज पाकिस्तान मैच में पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) की मिस्ट्री फुस्स हो गई. स्पिन फ्रेंडली विकेट पर तारिक वो कमाल नहीं दिखा पाए, जिसकी इतनी हाइप बनी हुई थी. उनसे बढ़िया बॉलिंग पार्ट टाइम बॉलर सैम आयूब ने की.

सिर्फ एक विकेट मिला

टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. विकेट स्पिनरों के लिए काफी मददगार था. टीम ने पहले ही ओवर में ही अभिषेक शर्मा का विकेट खो दिया. वो बिना रन बनाए आउट हो गए. लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन बनाए.

मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक की थी. लेकिन तारिक कुछ खास नहीं कर पाए. जिस पिच पर बॉल इतना स्पिन कर रही थी, तारिक सिर्फ एक विकेट ही ले पाए. वो भी अपने स्पेल के चौथे ओवर में.

तारिक को 18वें ओवर की पांचवीं बॉल पर इंडियन कैप्टन सूर्यकुमार यादव का विकेट मिला. SKY सिक्स मारने के लिए गए. लेकिन डीप मिड विकेट पर सैम आयूब को कैच दे बैठे. सूर्या ने 29 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली.

सैम अयूब ने की बेहतर बॉलिंग

उस्मान तारिक की बॉलिंग की बात करें तो उन्होंने 4 ओवरों में 24 रन्स कंसीड किए. उनके 4 मैचों के छोटे से करियर की इकोनॉमी इससे कम है. यहां देखने वाली बात ये है कि उनके ही टीममेट सैम अयूब ने उनसे ज्यादा विकेट लिए. अयूब ने चार ओवरों में 25 रन देकर 3 विकेट लिए.

सैम अयूब ने भारत के सेट बैटर ईशान किशन को बोल्ड किया था. इसके बाद उन्होंने तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या को बैक टू बैक बॉलों में आउट किया था.

भारत के लिए ईशान किशन ने 40 बॉल्स पर 77 रन बनाए. तिलक ने 25 रनों की पारी खेली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए. आखिर में शिवम दुबे 17 गेंद में 27 रन और रिंकू सिंह ने 4 बॉल्स में 11 रन बनाए.

वीडियो: तनवीर अहमद की 'बेतुकी' बयानबाजी पर जमकर बरसे हरभजन सिंह

Advertisement

Advertisement

()