The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • US women hockey team declines donald Trump State of the Union invite after impeached controversy

अमेरिका की हॉकी टीम ने कर दी राष्ट्रपति ट्रंप की 'बेइज्जती'!

अमेरिका की महिला आइस हॉकी टीम ने राष्ट्रपति Donald Trump के स्टेट ऑफ द यूनियन इनवाइट को ठुकरा दिया. उन्होंने शेड्यूल को इसके पीछे की वजह बताई. लेकिन, असल वजह कुछ और ही है.

Advertisement
donald trump, womens hockey team,sports news
डोनाल्ड ट्रंप के इनविटेशन को महिला हॉकी टीम ने ठुकराया. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
27 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 08:00 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने विंटर ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला आईस हॉकी टीम को स्टेट ऑफ द यूनियन आने का निमंत्रण दिया. चार्टर्ड प्लेन भेजा. लेकिन, महिला टीम ने जाने से इनकार कर दिया. टीम ने कहा कि पहले से कुछ कमिटमेंट्स हैं, जिसके कारण टीम का कोई भी खिलाड़ी स्टेट ऑफ द यूनियन नहीं जा सकता. पहली बार सुनने में यह बात थोड़ी अजीब लग सकती है कि आखिर कोई टीम अपने देश के सबसे मजबूत स्थान पर बैठे शख्स का निमंत्रण कैसे ठुकरा सकता है? लेकिन, इसी कदम को दुनिया में वाहवाही मिल रही है. इसे मिसाल बताया जा रहा है. महिला खेल को कमतर आंकने वालों के मुंह पर एक तमाचे की तरह देखा जा रहा है. क्योंकि कहानी सिर्फ महिला टीम के निमंत्रण अस्वीकार करने की नहीं है, कहानी है गलत के खिलाफ खड़े होने की.

ट्रंप के बयान पर बवाल

इस पूरे मुद्दे की शुरुआत हुई जब अमेरिका की पुरुष हॉकी टीम ने विंटर ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता. फाइनल में उन्होंने कनाडा को हराकर यह मेडल अपने नाम किया था. अमेरिका ने लगभग 50 साल बाद इस इवेंट का गोल्ड मेडल जीता. जीत का जमकर जश्न भी मना. टीम ने लॉकर रूम में FBI डायरेक्टर काश पटेल के साथ भी सेलिब्रेट किया. इसी दौरान पटेल ने डोनाल्ड ट्रंप को कॉल किया. ट्रंप ने टीम को बधाई दी. इस दौरान ट्रंप ने पुरुष टीम को स्टेट ऑफ द यूनियन आने का निमंत्रण दिया. इसी के साथ उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जो इस विवाद की जड़ बन गया. ट्रंप ने पुरुष टीम को इनवाइट करते हुए कहा,

Embed

इसके बाद ट्रंप ने मजाक करते हुए महिला टीम का जिक्र किया और कहा, 

Embed

उनकी यह बात सुनकर टीम के खिलाड़ी हंसने लगे. एक खिलाड़ी ने सहमति जताते हुए कहा,

Embed

ये भी पढ़ें : मिशन जिम्बाब्वे पूरा! क्या वेस्टइंडीज के मुकाबले से पहले मिल गए सारे जवाब?

महिला टीम ने इग्नोर किया इनविटेशन

डोनाल्ड ट्रंप ने महिला टीम का जिक्र क्यों किया, यह भी आपको बताते हैं. दरअसल, पुरुष टीम के गोल्ड जीतने से तीन दिन पहले ही महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. उन्होंने भी कनाडा को हराया था. इस जीत के बाद दुनिया भर से टीम को बधाइयां मिलीं. हालांकि, बधाई देने वालों में डोनाल्ड ट्रंप शामिल नहीं थे. महिला टीम के गोल्ड जीतने को लेकर ट्रंप का बयान न तो खिलाड़ियों को पसंद आया और न ही फैंस को. महिला टीम ने अपने तरीके से विरोध किया. ट्रंप के इनविटेशन पर महिला टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया और कहा,

Embed

कप्तान हिलेरी को दो टूक जवाब

इस बयान के पीछे का तंज बखूबी समझ गए. बची हुई कसर टीम की कप्तान हिलेरी नाइट ने पूरी कर दी. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,

Embed
Embed

हिलेरी ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि गोल्ड सेलिब्रेट करने की जगह उनसे इस तरह के खराब बयानों को लेकर सवाल हो रहे हैं. उन्होंने कहा,  

Embed

सोशल मीडिया पर हिलेरी को उनके बयान को लेकर काफी समर्थन मिल रहा है. इस पूरे विवाद ने एक बार फिर बहस शुरु कर दी है कि ओलंपिक में दुनिया के सबसे कामयाब देश में शायद महिला और पुरुष खेल और खिलाड़ी बराबर नहीं है. 

वीडियो: रिंकू सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम का साथ क्यों छोड़ा?

Advertisement

Advertisement

()