न्यूजीलैंड में क्रिकेट वर्ल्डकप चल रहा है. अंडर 19 वाला. जिसमें भारत की अंडर 19टीम का जलवा कायम है. वो भी लगातार. चार मैच जीत चुके हैं, जिसकी बदौलत टीम अपनासेमीफाइनल का टिकट पक्का कर चुकी है. और ये सेमीफाइनल करारा होने वाला है. वो इसलिएक्योंकि मैच पड़ गया है पाकिस्तान से. जी हां, 30 जनवरी को होने वाले इस सेमीफाइनलमैच में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत-पाकिस्तान भिड़ेंगे. और ये इसलिए भी बहुत खास हैक्योंकि अंडर 19 वर्ल्डकप में ऐसा पहली बार होगा कि भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल मेंभिड़ेंगे. सीनियर टीम के साथ तो ऐसा कई बार हो चुका है और वो हमेशा जीती ही है.देखने वाला होगा कि जूनियर टीम इस मैच में क्या गुल खिलाती है.30 जनवरी को सेमीफाइनल में होगी भारत पाकिस्तान की भिड़ंत.सातवीं बार सेमीफाइनल खेल रहा है भारतअंडर 19 वर्ल्डकप में अब तक अजेय चल रही भारतीय टीम के अगर सेमीफाइनल में खेले गएरिकॉर्ड की बात करें तो वो सुखद है. भारत ने अब तक 6 बार सेमीफाइनल मैच खेला है औरकेवल एक बार हार का सामना करना पड़ा है. पांच बार जीते हैं. और सातवीं बारी अबकीबार खेलेंगे. माने टेंशन की बात नहीं है. काहे से जो फॉर्म दिख रहा है भारतीय टीमका, वो भी खून बढ़ाने वाला है.आठवीं बार सेमीफाइनल खेलेगा पाकिस्तानपाकिस्तान की बात करें तो उसने अंडर 19 वर्ल्डकप में 7 बार सेमीफाइनल खेला है. भारतसे एक बार ज्यादा. मगर हारे भी भारत से एक बार ज्यादा हैं. माने 7 में 5 मैच जीतेहैं. और दो मैच हारे हैं. खैर पाकिस्तान की किस्मत इस मामले में अच्छी है कि उनकासेमीफाइनल में भारत से कभी पाला नहीं पड़ा है. अब इस बार पड़ गया है तो रिकॉर्डबिगड़ने का खतरा तो बन ही गया है. देखते हैं क्या होगा.A comprehensive 131 run win over Bangladesh set up an #U19CWCsemi-final clash for India against Pakistan - here are the highlights of#INDvBAN!▶️ https://t.co/itDVDlLZzypic.twitter.com/eeSo14q9BS— Cricket World Cup (@cricketworldcup) January 26, 2018ऑस्ट्रेलिया आठवीं तो अफगानिस्तान पहली बार खेल रहा सेमीफाइनल2018 वर्ल्डकप में जो दूसरा सेमीफाइनल है वो है ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच.अफगानिस्तान ने तो माने इस बार सबको चौंका ही दिया. मेजबान न्यूजीलैंड को पटककरसेमीफाइनल में एंट्री की. और ये उनका पहला सेमीफाइनल है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया 7 बारसेमीफाइनल खेल चुका है. इसमें चार बार जीता है और तीन बार हारा है. खैर आठवीं बारअफगानिस्तान उनका खेल बिगाड़ सकता है.--------------------------------------------------------------------------------Also Read:भारतीय बॉलरों ने मचाई गदर, बांग्लादेश को आधे में निपटायानई ओपनिंग जोड़ी, फिर भी भारत ने 10 विकेट से जिंबाब्वे को पटकाकोहली अगर रिव्यू ले लेते, एबी डिविलियर्स 5 ओवर पहले ही निपट जातेपुजारा का मजाक बनाना बंद करो, बंदा 4.35 घंटे क्रीज पर रहा हैरहाने आउट हुए, नो बॉल ने बचाया लेकिन फिर भी कुछ नहीं कर पाएपुजारा हमें टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम ले जा रहे हैं, चलेंगे?लल्लनटॉप वीडियो देखें-