उमरान की रफ्तार ऐसी की जीत भी पक्की और सारे रिकॉर्ड भी ध्वस्त
उमरान ने तोड़ा बुमराह का रिकॉर्ड
.webp?width=210)
भारत ने श्रीलंका को पहले T20I में हराकर साल 2023 की शानदार शुरुआत की है. मंगलवार, 3 जनवरी को वानखेडे स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 2 रन से रोमांचक जीत हासिल कर ली. इस जीत में युवा फास्ट बोलर उमरान मलिक और शिवम मावी ने बड़ा योगदान दिया. मावी ने मैच में 4 और उमरान ने 2 विकेट हासिल किया. साथ ही उमरान ने मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए. जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 160 रन ही बना सकी. उमरान मलिक ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिया. साथ ही उन्होंने फास्ट बोलिंग के जरिए जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.
उमरान एक इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा तेज गति से गेंद डालने वाले बोलर बन गए हैं. जम्मू के इस स्पीडस्टार ने 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल श्रीलंकन कैप्टन दसुन शनाका को आउट किया. इससे पहले ये रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम था, जिन्होंने 153.26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी.
#India vs Sri lankaइस मुकाबले की बात करें तो श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी. इस मैच में दो भारतीय खिलाड़ियों शुभमन गिल और शिवम मावी ने डेब्यू किया. श्रीलंका के बोलर्स ने बेहतरीन गेंदबाजी कर भारतीय टीम को 162 रन पर रोक दिया. भारत के लिए बल्लेबाज़ी में दीपक हूडा टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन बनाए. उनके अलावा ईशान किशन ने 37 रन बनाए. वहीं अक्षर पटेल ने 20 गेंदों में 31 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने मैच में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी. आखिरी बॉल तक गए मुकाबले में श्रीलंकन टीम 2 रन से पीछे रह गई. श्रीलंका को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 4 रन की जरूरत थी, लेकिन अक्षर पटेल की गेंद पर एक ही रन बन सका. श्रीलंका के लिए कप्तान शनाका ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए. भारत के लिए डेब्यू मैच में ही शिवम मावी ने चार ओवर में 22 देकर 4 विकेट लिया. दोनों टीम्स के बीच दूसरा मुकाबला गुरुवार, 5 जनवरी को खेला जाएगा.
वीडियो: भारत-न्यूज़ीलैंड दूसरे वनडे में उमरान का डेब्यू देख पिता ने बहुत सारी बातें बताई हैं

