The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • U19 World Cup Winner Vaibhav Sooryavanshi Marked Absent In Class 10 CBSE Board Exam

वैभव सूर्यवंशी 10वीं का एग्जाम देने नहीं आए, प्रिंसिपल ने 'कायदे' का काम किया

ये खबर पहले से ही आ रही थी कि वैभव IPL की तैयारी में जुटें हैं और इस वजह से इस साल 10वीं एग्जाम नहीं देंगे. वैभव मॉडस्टी स्कूल, ताजपुर में पढ़ते हैं. उनका एग्जाम सेंटर समस्तीपुर के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में था.

Advertisement
pic
17 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 17 फ़रवरी 2026, 11:44 PM IST)
vaibhav suryavanshi, cricket news, cbse board exam
वैभव सूर्यवंशी 14 साल की उम्र में कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं. (Photo-PTI और ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अंडर19 वर्ल्ड कप (U19 World Cup) से लेकर IPL तक में रिकॉर्ड्स और रनों की बारिश की. क्रिकेट की हर परीक्षा में वह पास हुए, लेकिन अपने बोर्ड एग्जाम में एब्सेंट रहे. 14 साल के वैभव को इस साल अपने 10वीं के बोर्ड एग्जाम देने थे. उनका एडमिट कार्ड भी जारी हो गया, परीक्षा सेंटर भी तय हो गया, लेकिन वैभव ने एग्जाम नहीं दिया.  

प्रिंसिपल ने मार्क किया एब्सेंट

ये खबर पहले से ही आ रही थी कि वैभव IPL की तैयारी में जुटें हैं और इस वजह से इस साल 10वीं एग्जाम नहीं देंगे. वैभव मॉडस्टी स्कूल, ताजपुर में पढ़ते हैं. उनका एग्जाम सेंटर समस्तीपुर के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में था. स्कूल प्रिंसिपल एनके सिन्हा ने बताया, 

वह आज अनुपस्थित (एब्सेंट) हैं. वह परीक्षा केंद्र पर नहीं आए हैं. हमने सीबीएसई की नीति के अनुसार उन्हें अनुपस्थित माना है. यदि कोई छात्र अनुपस्थित होता है, तो हमें उसे अनुपस्थित मानना ​​पड़ता है. हमें उम्मीद थी कि वह परीक्षा देने आएंगे, लेकिन अन्य कई जिम्मेदारियां हैं. क्रिकेट मैच या अभ्यास हो सकता है, IPL भी हो सकता है और इस वजह से वह नहीं आए. मुझे लगता है कि वह अगली परीक्षा जरूर देंगे.

वैभव इस समय कोई मैच नहीं खेल रहे हैं. लेकिन हाल में उनका शेड्यूल काफी व्यस्त रहा था. वह अंडर19 एशिया कप, वर्ल्ड कप के अलावा घरेलू क्रिकेट में भी बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आए. इस दौरान वैभव ने इंडिया ए के लिए भी डेब्यू किया. अगले महीने वह फिर से व्यस्त होंगे. IPL में वह राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे.

अंडर19 वर्ल्ड कप में किया कमाल

अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यवंशी को उनकी मैच-विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे. उन्होंने 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतकों में से एक है. 

वैभव की पारी के दम पर भारत छठवीं बार विश्व कप जीतने में सफल रहा. सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था. उन्होंने सात मैचों में 169.50 के शानदार स्ट्राइक रेट और 62.71 के औसत से 439 रन बनाए. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के (30 छक्के) लगाए

वीडियो: ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 से लगभग बाहर हो चुकी है, खराब परफॉरमेंस पर पूर्व खिलाड़ी ने क्या कह दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()