The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • U19 Womens T20 World Cup: Australia win by seven wickets, hands India first defeat of World Cup

अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम की पहली हार, ऑस्ट्रेलिया से हारकर किस नंबर पहुंची टीम इंडिया?

जानें पॉइंट्स टेबल में कौन, कहां.

Advertisement
pic
21 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2023, 11:27 PM IST)
Australian Womens Cricket Team. Photo: ICC T20 World Cup Twitter
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम. Photo: ICC T20 World Cup Twitter
Quick AI Highlights
Click here to view more

मिली इलिंगवर्थ (2/12) की खतरनाक गेंदबाज़ी से भारत की अंडर 19 विश्वकप 2023 में हार हुई है. ऑस्ट्रेलिया से मिली सात विकेट की हार के साथ भारत की महिला अंडर-19 T20 विश्व कप में जीत की लय सुपर सिक्स स्टेज में टूट गई है. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शफाली वर्मा टॉस हार गईं और भारत को पहले बैटिंग के लिए उतरना पड़ा. टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज़ नहीं चला और पूरी टीम 18.5 ओवर में महज 87 रन बनाकर सिमट गई. इस लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 37 गेंद और सात विकेट बाकी रहते चेज़ कर लिया.

हालांकि 87 रन पर ऑल-आउट होने के बाद भी ये उम्मीद थी कि भारतीय टीम इस मैच में कड़ी टक्कर देगी. क्योंकि इससे पहले प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 97 रन के लक्ष्य का बचाव किया था. लेकिन इस बार शफाली की टीम इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा सकी.

मैच में क्या हुआ? 

भारतीय टीम की मैच में शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए. ऑस्ट्रेलियाई स्टार मिली इलिंगवर्थ (12 रन देकर दो विकेट) ने शुरुआत में ही भारतीय कप्तान शफाली वर्मा (08) और गोंगडी तृषा (04) के विकेट झटक लिए. इसके बाद सोनिया मेंधिया (02), क्लार्क की गेंद पर बोल्ड हो गईं. हालांकि श्वेता सहरावत (21 रन) एक छोर पर दबाव कम करने की कोशिश कर रही थीं. लेकिन दूसरे एंड पर लगातार विकेट्स गिरते रहे. पूरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 87 रन बनाकर ऑल-आउट हो गईं.

87 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 13.5 ओवर में चेज़ कर लिया. हालांकि गेंदबाज़ी के वक्त पावरप्ले में साधू, अर्चना और सोनम ने 1-1 विकेट चटकार टीम की उम्मीदों को बढ़ाया. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम आसानी से लक्ष्य तक पहुंच गई.

इस हार से भारत का नेट रन रेट (प्लस 1.905) थोड़ा नीचे गया है. जो कि सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करने वाली टीम तय करने के लिए अहम भूमिका निभा सकता है. सुपर सिक्स ग्रुप एक में भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया के पीछे दूसरे स्थान पर खिसक गई है. ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश सभी के चार चार अंक हैं जबकि श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात का खाता नहीं खुला है.

वीडियो: सरफ़राज खान पर सुनील गावस्कर के बयान ने सोचने पर मजबूर कर दिया

Advertisement

Advertisement

()