The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • U 19 Cricket World Cup 2020 : Indian Cricket Team Thrashed Japan U 19 by 10 wickets

अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने मचाया धमाल, दोहरे अंक तक नहीं पहुंचा एक भी विपक्षी बल्लेबाज़

सिर्फ 4.5 ओवर्स में जीत गई भारतीय टीम.

Advertisement
pic
21 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2020, 05:04 PM IST)
Img The Lallantop
Japan U 19 के खिलाफ विकेट लेने का जश्न मनाते Ravi Vishnoi (फोटो क्रिकेट वर्ल्ड कप से साभार)
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारतीय क्रिकेट के गज़ब के दिन चल रहे हैं. सीनियर्स के साथ-साथ जूनियर्स भी सामने पड़ रही हर टीम को परास्त कर रहे हैं. सीनियर्स जहां अगली चुनौती के लिए न्यूज़ीलैंड पहुंच गए हैं वहीं जूनियर्स ने साउथ अफ्रीका में कमाल करना जारी रखा है. यहां चल रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है. टीम ने जापान को बुरी तरह से धोकर अपना शानदार सफर जारी रखा है. डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहे जापान को 10 विकेट से हरा दिया है. पहले बैटिंग करने उतरा जापान लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई और कार्तिक त्यागी के आगे सिर्फ 41 रन पर सिमट गया. बिश्नोई ने चार वहीं कार्तिक ने तीन विकेट लिए. जवाब में भारत ने पांच ओवर के अंदर ही मैच जीत लिया.

# 0,0,0,0,0

इससे पहले जापान की पूरी टीम सिर्फ 41 रन पर सिमट गई. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे कम स्कोर है. जबकि अंडर-19 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह तीसरा सबसे छोटा स्कोर है. जापान के इस स्कोर में सबसे बड़ा योगदान एक्स्ट्रा रनों का रहा. भारत ने कुल 19 (12 वाइड और 7 लेग बाई) दिए. जापान का कोई भी बल्लेबाज़ दोहरे स्कोर तक नहीं पहुंच पाया. कुल पांच जापानी बल्लेबाज़ शून्य के निजी स्कोर पर आउट हुए. जापान के लिए शु नोगुची (7) और केंटो डोबेल (7) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. जवाब में भारत ने 4.5 ओवर्स में ही 42 रन बना लिए. भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 29 जबकि कुमार कुशाग्र ने 13 रन बनाए. चार बार के विजेता भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत श्रीलंका को 90 रन से हराकर की थी. यह मैच रविवार, 19 जनवरी को खेला गया था. टीम अब अपना अगला मैच 24 जनवरी, शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलना है.
हरभजन सिंह को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के लिए खेलना ही नहीं चाहते

Advertisement

Advertisement

()