The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Two Wins or Two Losses does not changes long term plans Said Hardik after praising Surya Tilak and Bowlers

जीत या हार से फ़र्क... विंडीज़ को हराकर लॉन्ग टर्म प्लान पर क्या बोल गए हार्दिक?

नंबर आठ के बैटर पर भी बोले हार्दिक.

Advertisement
pic
8 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 8 अगस्त 2023, 02:03 AM IST)
Hardik Pandya Happy With His Team's Performance
हार्दिक पंड्या आगे के मैचेज़ के लिए तैयार हैं (फ़ाइल फ़ोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरकार T20Is में वेस्ट इंडीज़ को हरा दिया. लगातार दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया ने तीसरा मैच बेहतरीन अंदाज में जीता. इस जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा. दोनों ही बल्लेबाजों ने मिलकर भारत को बहुत आसानी से जिता दिया. बोलिंग डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव भारत के लिए सबसे सफल रहे. उन्होंने तीन विकेट निकाले.

मैच के बाद कप्तान हार्दिक ने तमाम चीजों पर बात की. सबसे पहले उन्होंने बोलर्स की बात करते हुए कहा,

'जीतना बहुत महत्वपूर्ण है. हमने एक ग्रुप के रूप में चर्चा की थी, कि बचे हुए ये तीन गेम एक्साइटिंग होंगे. दो हार या दो जीत से लॉन्ग टर्म प्लान नहीं बदलता. महत्वपूर्ण रहा कि हमने अपना कैरेक्टर दिखाया. ऐसे मस्ट विन गेम्स में हमें दिखाना होगा कि हम तैयार हैं. स्पिनर्स के लिए कोई खास प्लान नहीं था. हम निकलस पूरन के आने से पहले ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर लेना चाहते थे.

अक्षर ने पिछले मैच में बोलिंग नहीं की थी, लेकिन जिस तरह से उन्होंने आज बोलिंग की, मैं युज़ी और कुलदीप को बाद में यूज कर पाया. मुकेश और अर्शदीप ने अच्छा एंड किया.'

इस सीरीज़ में अभी तक निकलस पूरन वेस्ट इंडीज़ के बेस्ट बल्लेबाज रहे हैं. हार्दिक से जब उनके खिलाफ़ बोलिंग करने पर सवाल हुआ, तो वह बोले,

'अगर निकलस मुझे मारना चाहे, उसे मारने दो. मैं ऐसे कंपटिशन पसंद करता हूं. मुझे पता है कि मैं लाइन और लेंथ बदल सकता हूं. यह एक्साइटिंग रहता है. मैं उम्मीद करूंगा कि वह चौथे गेम में मेरे पीछे आए.'

हार्दिक ने टीम कॉम्बिनेशन पर भी बात की. वह बोले,

'इस ग्रुप में सबसे जरूरी है कि हम अपने आप को बैक करें. बस इतनी सी बात है. हमारे पास नंबर आठ पर बैटिंग करने वाला कोई नहीं है. लेकिन बोलर्स आपको गेम जिताते हैं. अगर बैटर्स रन बना रहे हैं तो आपको नंबर आठ पर कोई नहीं चाहिए. अगला गेम एक्साइटिंग होगा.'

सूर्या-तिलक की साझेदारी की तारीफ़ करते हुए हार्दिक ने कहा,

'बेहतरीन. दोनों साथ में खेलते हैं और एक-दूसरे को समझते हैं. मैं खुशनसीब हूं कि मेरे पास सूर्या जैसा कोई है, जिसे ऐसे चैलेंज्स पसंद हैं. और वह जिम्मेदारी लेना चाहते हैं. उनके रहने से लड़कों में काफी कॉन्फ़िडेंस आता है.'

बात मैच की करें तो वेस्ट इंडीज़ ने पहले बैटिंग का फैसला किया. उन्होंने अपने बीस ओवर्स में पांच विकेट खोकर 159 रन बनाए. विंडीज़ के लिए ओपनर ब्रैंडन किंग ने 42 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान रोवमन पॉवेल ने सिर्फ़ 19 गेंदों पर 40 रन बनाए. जबकि काएल मेयर्स ने 25 और निकलस पूरन ने 20 रन का योगदान दिया. भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए.

जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल एक तो शुभमन गिल छह रन बनाकर आउट हुए. जबकि सूर्यकुमार यादव ने 83 रन की पारी खेली. उन्होंने ये रन सिर्फ़ 44 गेंदों में बनाए. जबकि तिलक वर्मा 49 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनके साथ लौटे कप्तान हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों पर 20 रन बनाए.

वीडियो: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने किया निराश, भड़के वेंकटेश प्रसाद बोले…

Advertisement

Advertisement

()