ANI ने एक ट्वीट किया. ANI इस वक़्त का नारद है. हर जगह विद्यमान रहता है. जहां नजाए रवि, वहां आये कवि और जहां न आ पाए कवि वहां मिलता है ANI. अपना कैल्कुलेटररुपी कैमरा लिए जिसमें कैप्शन देख के समझना पड़ता है कि फ़ोटो में अजय देवगन है याबिपाशा बासु. खैर, बात वो नहीं है. बात है ANI के ट्वीट की. ANI ने ट्वीट किया किदिल्ली में केजरीवाल की गाड़ी चोरी हो गई. वही नीली वैगन आर जिसके बगल में गद्दाबिछा के वो सड़क के किनारे सो गए थे. वही वैगन आर जो केजरीवाल के लिए उतने ही मायनेरखती थी जितना सुब्रत राय सहारा के लिए उनका स्कूटर. खैर, बात वो भी नहीं है. बातये है कि ट्विटर बहुत खराब जगह है. बहुत ही ज़्यादा खराब. यहां रायता कब और कैसे फैलजाए, मालूम नहीं रहता. और हां, केजरीवाल और रायते के बीच कनेक्शन निकालना बंद करो.मैंने भी लिखने के बाद अहसास किया कि असल में क्या हो गया है. खैर, बात रायते की भीनहीं है. बात है सुब्रमनियम स्वामी की. स्वामी जी ने दोपहर 2 बजे एक ट्वीट किया.उन्होंने लिखा कि मैं दिल्ली में हूं और मैं ऐक्शन के लिए तैयार हूं. अब इस ऐक्शनका मतलब क्या था, अपने को नहीं मालूम. अपन ने तो बस ऐक्शन के जूते पहने थे बचपनमें.I am back in Delhi and ready for action— Subramanian Swamy (@Swamy39) October 12, 2017 खैर, बात ऐक्शन की नहीं है. बातइसकी है कि इस ट्वीट लगभग 3-साढ़े 3 घंटे बाद ANI का ट्वीट आया कि केजरीवाल की गाड़ीचोरी हो गई है. अब जनता को मसाला मिल गया. यही मसाला छिड़क दिया गया उस रायते पर जोफैलने को तैयार था. जनता ने दोनों ट्वीट के बीच कनेक्शन बिठा लिया. और लगे फैलाने.Delhi: Chief Minister Arvind Kejriwal's Blue Wagon R stolen near Secretariat;FIR registered (File pics) pic.twitter.com/SBUD4Gx6g7 — ANI (@ANI) October 12,2017 इस बीच ध्यान ये दिया जाए कि हम अपने मन से कुछ भी नहीं कह रहे हैं. ये सफाईदेनी बहुत ज़रूरी है. डरते तो हम किसी के बाप से भी नहीं हैं लेकिन ये बाप से डरनेवाली बात आज कल एक-दो 'समूह विशेषों' को साल रही है. थोड़ा कहा है, ज़्यादा समझो. तारको ख़त वाली बात. बाकी तो समझ ही लो.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:BCCI से एक स्पेशल रिक्वेस्ट के बाद रिटायर हो रहे हैं सबके प्यारे नेहरा जीआरुषि मर्डर केस में हाईकोर्ट ने तलवार दंपती को किस वजह से छोड़ाऑस्ट्रेलिया टीम की बस पर पत्थर पड़ने के बाद अब फैन्स उनसे माफ़ी मांग रहे हैं-------------------------------------------------------------------------------- किसने कहा था अखिलेश को, 'बीटेक कर लो, सही रहेगा'?