लॉर्ड्स में किसके साथ दिखे सौरव गांगुली कि पगला गया ट्विटर?
लॉर्ड्स में मौजूद हैं दादा.
Advertisement

ट्विटर पर दादा के लिए उमड़ा प्यार.
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है. और इसे देखने के लिए BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली भी लॉर्ड्स पहुंच चुके हैं. दादा के साथ BCCI सेक्रेटरी जय शाह, वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला भी लॉर्ड्स में मौजूद हैं. और यहां दादा के साथ ज्यॉफ्री बॉयकॉट को देख ट्विटर पर बवाल मच गया.
दादा और बॉयकॉट को साथ बैठे देख ट्विटर पर लोग भयानक एक्टिव हो गए. गांगुली को ‘प्रिंस ऑफ कलकत्ता’ का नाम देने वाले बॉयकॉट के साथ गांगुली को देख लोगों ने सेलिब्रेशन ही शुरू कर दिया.
# पगलाया ट्विटर
फैंस को गांगुली और बॉयकॉट की फोटो बेहद पसंद आई है. इसे देखते हुए एक फैन ने ट्वीट किया,
'वाह, सौरव गांगुली और उनके सबसे बड़े फैन सर ज्यॉफ्री बॉयकॉट फिर से एकसाथ. बॉयकॉट अपने यॉर्कशर एक्सेंट में गांगुली को ‘द प्रिंस ऑफ कलकत्ता’ बुलाते थे.'
एक अन्य यूजर ने लिखा,Wow Saurav Ganguly and his biggest fan Sir Geoffery Boycott meet again. ‘The prince of Calcutta’ he used to call him in his yorkshire accent #engvind pic.twitter.com/ba5YfGSd5s
— मेहरान (@mehranzaidi) August 12, 2021
'ज्यॉफ्री बॉयकॉट के साथ सौरव गांगुली, जिन्होंने दिलचस्प रूप से दादा को ‘प्रिंस ऑफ कलकत्ता’ की उपाधि दी थी.'
Sourav Ganguly with Geoffrey Boycott, who interesting gave Dada the title of the 'Prince of Calcutta'. #ENGvIND pic.twitter.com/bB9arAq33i — ४ (@AwaaraHoon) August 12, 2021एक यूजर ने लिखा,
'ज्यॉफ्री बॉयकॉट द्वारा सौरव गांगुली को 'द प्रिंस ऑफ कलकत्ता' कहते हुए सुनकर बड़ा हुआ हूं. उन्हें एक फ्रेम में देखकर बहुत अच्छा लगा और वह भी लॉर्ड्स में.”
बता दें कि सौरव गांगुली मंगलवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे. उन्होंने भारत के रेड लिस्ट से निकलकर एम्बर लिस्ट में आने के बाद यूके का प्रोग्राम बनाया. यूके हेल्थ डिपार्टमेंट के इस कदम के चलते उनको दस दिन लम्बे क्वारंटाइन से नहीं गुजरना पड़ा. # मैच का हाल मैच की बात की जाए तो भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच की शुरुआत बारिश के कारण थोड़ी देरी से हुई. मैच शुरू हुआ तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत के लिए ओपन करने केएल राहुल के साथ रोहित शर्मा उतरे. बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत ने बेहतरीन शुरुआत की, दोनों ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 126 रन जोड़े. इसी स्कोर पर रोहित 83 रन बनाकर आउट हुए. इसके थोड़ी ही देर बाद चेतेश्वर पुजारा भी आउट हो गए. टी ब्रेक तक भारत ने दो विकेट खोकर 157 रन बना लिए हैं. राहुल 55 जबकि विराट कोहली बिना खाता खोले क्रीज़ पर हैं.Grew up hearing Geoffrey Boycott call Sourav Ganguly - “The Prince of Calcutta”.
Awesome to see them in one frame and that too at Lord’s! pic.twitter.com/hU7li15NWv — Arjun Menon (@ArjunMenon88) August 12, 2021

