महज़ 39 गेंदों में मुकाबला जीतने के बाद भी हमारा पूरा खेल एक पड़ोसी मुल्क परअटका हुआ है. ICC T20 विश्वकप के अपने चौथे मुकाबले में भारत ने स्कॉटलैंड से मिले86 रन के टार्गेट को 6.3 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर चेज़ कर लिया. जिसके बादअब भी भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है. मैच नंबर 37में अपने बर्थडे के दिन कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और तुरंत दुबई के मैदान परपहले गेंदबाज़ी का फैसला कर लिया. टीम इंडिया ने रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी समेतबाकी गेंदबाज़ों के कमाल से स्कॉटलैंड को महज़ 85 रनों पर समेट दिया. अब इस विश्वकपमें खुद की स्थिति को बेहतर करने के लिए भारत को इस मैच को बेहतरीन नेट रनरेट सेजीतना था. टीम इंडिया ने महज़ 6.3 ओवर्स में 89 रन बनाकर मैच को आठ विकेट से जीतलिया. भारतीय टीम ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बादतीसरे स्थान पर है. भारत की इस जीत के बाद सोशल मीडिया इंडिया-स्कॉटलैंड मैच सेजुड़े ट्रेंड्स से भर गया. आइये जानते हैं, लोगों ने भारत की जीत के बाद ट्विटर परक्या कुछ कहा. # Afghanistan ये वो नाम है जिसे मैच की रात भारत और स्कॉटलैंड सेज़्यादा यूज़ किया गया. सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फै़न्स ने अफ़ग़ानिस्तान काज़िक्र कर बहुत से मीम्स शेयर किए. टीम इंडिया के फैंस ने सोशल मीडिया परअफ़गानिस्तान से कहा कि वो सात नवंबर को न्यूज़ीलैंड को हराए जिससे इंडियन टीम काकाम बन जाए.1.3 billion Indians to Afghanistan team : pic.twitter.com/LOOP3mawx2— Savage (@CutestFunniest) November 5, 2021 # New Zealand जहां अफ़ग़ानिस्तान काज़िक्र होगा तो न्यूज़ीलैंड का ज़िक्र भी ज़रूर होगा. इंडियन क्रिकेट फै़न्स नेसोशल मीडिया पर अफ़गानिस्तान के साथ न्यूज़ीलैंड का ज़िक्र भी किया. इंडियन फै़न्सने अफ़गानिस्तान की जीत की कामना तो की ही साथ ही साथ न्यूज़ीलैंड की हार पर भीमीम्स और ट्वीट्स करने शुरू कर दिए.Bas ab newzealand agla match haar jae😜#INDvsSCO pic.twitter.com/oAklqURWhC— आकृति शाह (@aaku84) November 5, 2021 # Mohammed Shami भारतीय क्रिकेट टीम केस्टार मोहम्मद शमी भी विश्वकप में एक बार फिर ट्रेंड कर गए. लेकिन इस बार उनकेट्रेंड होने का कारण पॉज़ीटिव रहा. मोहम्मद शमी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन विकेटचटकाए. तो फै़न्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. लोगों ने कहा कि मोहम्मद शमी काहेटर्स और ट्रोलर्स को जवाब.We Love You ❣️@mdshami11 Mohammed Shami pick 3 Wickets.pic.twitter.com/eBKPKVorF1— रोहिताश दुबे (@RohitDu81295481) November 5, 2021 # AFGvsNZ भारतीय क्रिकेट टीमकी जीत के बाद अब हर किसी की नज़र अफ़ग़ानिस्तान पर है. लोगों ने देर रातअफ़ग़ानिस्तान को अपना सबसे खास दोस्त बताना शुरू कर दिया. और लोगों ने कहा कि अबवक्त आ गया है कि अफ़ग़ानिस्तान अपनी सच्ची दोस्ती निभाए. लोगों ने खूब सारे मीम्सशेयर किए. जिनमें एक मोहनीश बहल का मीम भी रहा. उनकी फोटो लगाकर लोगों ने लिखा, 'येतो सच है कि भगवान है.'Whole India to Afghanistan 🙌 #NZvsAfg #NZvAfg #AfgvsNZ #AfgvNZpic.twitter.com/S3KwlwqsNT— Ashutosh Srivastava (@ashutosh_sri8) November 5, 2021 अब तो बस यही देखना है किअफ़ग़ानिस्तान और न्यूज़ीलैंड के मुकाबले में क्या अफ़ग़ानिस्तान सच में भारतीय टीमके लिए भगवान बनती है या नहीं?