ICC T20 विश्वकप 2021 में सोमवार रात अपना आखिरी मुकाबला खेल टीम इंडिया नेटूर्नामेंट से विदाई ले ली है. नामीबिया के खिलाफ खेले गए आखिरी विश्वकप मुकाबले कोभारत ने नौ विकेट से जीत लिया. इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहलेफील्डिंग चुनी. नामीबिया की टीम भारत के खिलाफ़ 132 रन ही बना सकी. रविचन्द्रनअश्विन और रविन्द्र जडेजा ने 3-3 विकेट चटकाए. वहीं जसप्रीत बुमराह ने दो विकेटअपने नाम किए. भारत के लिए ये मुकाबला कभी भी मुश्किल नहीं लगा. रोहित शर्मा ने 56,केएल राहुल ने 54 रनों की पारी खेल भारत को नौ विकेट से जिता दिया. टीम इंडिया कीइस जीत के अलावा ये मैच इसलिए भी याद किया जाएगा क्योंकि ये मैच भारतीय क्रिकेट केसफलतम कप्तान विराट कोहली का बतौर कप्तान आखिरी T20 मैच भी था. विराट कोहली केअलावा टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और भरत अरुण का कार्यकाल भी इस विश्वकपके साथ खत्म हो गया है. विश्वकप के इस मैच के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस ने ट्विटर परक्या कुछ ट्रेंड करवाया. आइये जानते हैं. #ThankyouCaptain भारतीय टीम की जीत केबाद कप्तान विराट कोहली को थैंक्यू कहने वाले बहुत सारे ट्वीट्स किए गए.ThankyouCaptain करके एक हैशटैग ट्विटर पर वायरल भी हुआ. जिसमें क्रिकेट फै़न्स नेविराट कोहली को T20 क्रिकेट में उनके बेमिसाल प्रदर्शन के लिए शुक्रिया कहा. विराटकोहली को भारत ही नहीं विदेशों से भी क्रिकेट फै़न्स ने बधाई संदेश दिए. इसके अलावाThankyouViratKohli और Kohli नाम के अलग-अलग हैशटैग्स भी जमकर वायरल हुए.We Believe and always with you and with team India. And Thank You, Captain KingKohli for the amazing memories As T20I Captain.#ThankYouViratKohlipic.twitter.com/eQyl17MXZs— Dinesh LiLawat (@imDL45) November 8, 2021 #RaviShastri T20 विश्वकप मेंभारतीय टीम के बाहर होने के साथ ही रवि शास्त्री का कार्यकाल भी भारतीय टीम के साथखत्म हो गया है. रवि शास्त्री की विदाई के मौके पर फै़न्स ने उन्हें भी शुभकामनाएंदीं. कई लोगों ने कहा कि गाबा की जीत हो या फिर पिछले कई सालों में टीम के साथ आपकाप्रदर्शन वो बेमिसाल है. खुद कोच रवि शास्त्री ने भी कहा कि ये एक बेहतरीन टीम है,जिसके साथ उन्होंने काम किया.This photo will stay in hearts forever!♥️ Winning and that too in Gabba, on the5th day. You can be very proud of yourself and the team @RaviShastriOfc ! Whatyou have achieved in Test cricket with this team was unimaginable in the last 5years.#TeamIndia #RaviShastri pic.twitter.com/F9jyGaV9tz— Keshav (@keshavcric) November 8, 2021 #RohitSharma भारतीय टीम का विश्वकपकैम्पेन खत्म होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने RohitSharma ट्रेंड करवादिया. कई लोगों ने रोहित शर्मा के बल्लेबाज़ी के रिकॉर्ड्स पर बात की. कुछ ने रविशास्त्री के मैच के बाद रोहित को भारतीय टीम का भावी कप्तान बताने वाले कमेंट काज़िक्र किया. तो किसी ने कहा कि अब रोहित और राहुल द्रविड़ की जोड़ी भारतीय क्रिकेटको और ऊंचाई पर लेकर जाएगी.Every End Is The New Beginning !❤️Ravi Shastri and Virat Kohli inspired the Indian team to do wonders away fromhome 👏 With Rahul Dravid reportedly wanting Rohit Sharma to be the captain ofteam in white-ball cricket, we are sure both of them will take the legacyforward 🙌 pic.twitter.com/ersSCNC4Xl — AMAN GOYAL 🇮🇳 (@CricCrazyAman18)November 8, 2021 भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, भारतीय क्रिकेट फैंस भीयही चाहते हैं कि टीम इंडिया नित नए आयाम स्थापित करे.