रोहित शर्मा, केएल राहुल, रविचन्द्रन अश्विन जैसे दिग्गजों ने मिलकर भारत को ICCT20 विश्वकप 2021 में पहली जीत दिला दी. भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेले गए मैचको 66 रन से जीत भारत ने विश्वकप में अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है. ग्रुप 2 मेंलगातार दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया की ये पहली जीत है. अबू धाबी में खेले गएमुकाबले में अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी. लेकिन उनका येफैसला रोहित शर्मा और केएल राहुल ने गलत साबित कर दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए140 रन जोड़े और भारत को मैच में आगे कर दिया. इन दोनों के बाद ऋषभ पंत ने 27 औरहार्दिक पंड्या ने 35 रन की पारी खेल भारत को 210 रनों तक पहुंचाया. इसके जवाब मेंअफ़ग़ानिस्तान की टीम खेलने उतरी और 144 रन ही बना सकी. भारत के लिए बोलिंग में शमीने तीन, जबकि रविचन्द्रन अश्विन बेहद किफायती गेंदबाज रहते हुए दो विकेट चटका गए.भारत की इस जीत के बाद सोशल मीडिया इंडिया-अफ़ग़ानिस्तान मैच से जुड़े ट्रेंड्स सेभर गया. आइये जानते हैं, लोगों ने भारत की जीत के बाद ट्विटर पर क्या कुछ कहा. #Ashwin भारत की जीत के बाद ट्विटर पर Ashwin नाम का ट्रेंड वायरल कर गया. टीमइंडिया की जीत में अश्विन का अहम योगदान रहा. उन्होंने टीम इंडिया के लिए चार ओवरका स्पेल पूरा किया और महज़ 14 रन दिए. अश्विन ने दो अहम विकेट भी निकाले. जिसकेबाद लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अश्विन को पहले ही इस टीम में मौके दिए जानेचाहिए थे.Excellent Spell by Ravichandran Ashwin 4-0-14-2.#INDvsAFG #T20WorldCuppic.twitter.com/dAoNQal2SH— Over Thinker Lawyer🇵🇰♥️🇺🇸 (@Muja_q_Nikala) November 3, 2021 # Pandya T20विश्वकप 2021 में टीम इंडिया के लिए पंड्या ने पहले मैच में गेंदबाज़ी नहीं की.जबकि बल्ले से भी उन्होंने दोनों मैचों में कोई खास कमाल नहीं किया था. ऐसे में जबउन्होंने तीसरे मैच में महज़ 13 गेंदों में 35 रन की पारी खेली तो फ़ैन्स बम-बम होगए. उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर पंड्या ट्रेंडकर गए. लोगों ने कहा कि ये वो पंड्या हैं जिन्हें सभी लोग खोज रहे थे. जबकि कईफ़ैन्स ने कहा कि उन्हें अब भी बोलिंग पर काम करना होगा.Well played Pandya bhai. Baki matches mai bhi aisa hi khelo— kashish Gandhi (@kashishgandhi) November 3, 2021 # Nabi अफ़गानिस्तान की हार केबाद उनके फै़न्स खासे निराश हैं. कई लोग उनकी खराब फील्डिंग पर सवाल उठा रहे थे, तोकई अपने कप्तान के फैसलों पर. खुद मोहम्मद नबी ने इस मैच में महज़ एक ओवर गेंदबाज़ीकी और सात रन दिए. वहीं बल्ले से उन्होंने 32 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली. लेकिनटीम की एक और हार के बाद फै़न्स नबी की कप्तानी से खुश नहीं दिखे.Najeeb doesnt play. Strange decision to bowl 1st when Afghan team's strength hasbeen bowling second throughout tournament. Nabi bowls one over for 7 and doesntbowl another. Rashid bowls whn the score is abt 100 already. Pathetic fielding.Fishy or series of mistakes?#INDvAFG — Salar Sultanzai (@MeFixerr) November 3,2021 # WellPlayed भारत की इस जीत के बाद कई इंडियन फ़ैन्स ने भारतीय टीम की तारीफकी और खिलाड़ियों को Well Played कहकर उनकी हौंसला अफज़ाई की. लेकिन कई अनजानट्रोल्स इस मैच में दूसरा ही नैरेटिव लेकर आ गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर ये आरोपलगाया कि ये मैच फिक्स था और भारत ने इसे फिक्स करके जीता है. ये बेतुका ट्रेंड देररात तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड किया.