The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Tiger Woods granted bail after sent to jail by Florida police in car accident america

टाइगर वुड्स को जमानत मिली, पर जेल क्यों जाना पड़ा था?

Tiger Woods की गिरफ्तारी ने अप्रैल में होने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी पर सवाल उठा दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर वुड्स ने यूएस सीनियर ओपन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. दुनिया के पूर्व नंबर वन गोल्फर 15 मेजर खिताब जीत चुके हैं.

Advertisement
pic
28 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 02:42 PM IST)
Tiger Woods, Florida crash, rollover accident, golfer injury, Martin County Sheriff,
टाइगर वुड्स का अप्रैल में यूएस सीनियर ओपन में खेलने का प्लान है. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दुनिया के पूर्व नंबर वन गोल्फर टाइगर वुड्स (Tiger Woods) 27 मार्च को कानूनी विवादों में घिर गए. शुक्रवार को फ्लोरिडा में हुए कार हादसे के बाद, उन्हें ‘ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस’ (DUI) के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. यह घटना उस वक्त हुई, जब जुपिटर आइलैंड स्थित उनके घर के पास उनकी लैंड रोवर कार ट्रक से टकराकर पलट गई. इसके बाद, उन्हें नशे में गाड़ी चलाने के शक में गिरफ्तार किया गया. इस हादसे में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है. 'ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस' मामले में गिरफ्तार किए गए टाइगर वुड्स को 8 घंटे बाद जमानत मिल गई.

ओवरटेक कर रहे थे वुड्स

फ्लोरिडा पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को टाइगर वुड्स अपनी लैंड रोवर कार से तेज स्पीड में जा रहे थे. इस दौरान वे एक पिक-अप ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे, जो ट्रेलर खींच रहा था. ओवरटेक करते वक्त उनकी कार ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई. जिसके बाद, कार अनियंत्रित होकर पलट गई. पुलिस का कहना है कि इस हादसे में टाइगर वुड्स को कोई चोट नहीं आई.

8 घंटे जेल में रहना पड़ा

इस हादसे के बाद, टाइगर वुड्स को नशे की हालत में गाड़ी चलाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार करके मार्टिन काउंटी जेल भेज दिया गया था. वुड्स को 8 घंटे जेल में रहना पड़ा. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्टिन काउंटी जेल की स्पोक्सपर्सन क्रिस्टीन वीस के मुताबिक, वुड्स को कार एक्सीटेंड में चोट नहीं आई. फ्लोरिडा के कानून के तहत, जमानत लेने के लिए पहले उन्हें कम से कम 8 घंटे हिरासत में रहना जरूरी था. 8 घंटे जेल में रहने के बाद टाइगर वुड्स को बेल मिल गई.

ये भी पढ़ें: क्या धोनी सच में दो हफ्ते के लिए IPL से बाहर हो गए? CSK ने बता दिया

यूरिन टेस्ट कराने से इंकार

गिरफ्तारी के बाद टाइगर वुड्स का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया गया, तो उसमें अल्कोहल की मात्रा शून्य पाई गई. उन्होंने यूरिन टेस्ट कराने से इनकार कर दिया. दी गॉर्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को शक था कि वुड्स किसी दवा या ड्रग्स के प्रभाव में लग रहे थे. जांच में उनकी कार से भी कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला.

पहले भी हुआ है हादसा

दुनिया के नंबर वन गोल्फर और 15 बार मेजर खिताब जीतने वाले टाइगर वुड्स का यह पहला कार एक्सीडेंट नहीं है. साल 2021 में कैलिफोर्निया में हुए कार हादसे ने उनके करियर को लगभग खत्म कर दिया था. इस एक्सीडेंट में उनके पैरों में कई फ्रैक्चर हुए थे. साल 2017 में भी फ्लोरिडा के जुपिटर में उन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

ताजा घटना ने अप्रैल में होने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट में टाइगर वुड्स की भागीदारी पर सवाल उठा दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर वुड्स ने यूएस सीनियर ओपन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. वे सीनियर सर्किट पर अपनी नई पारी शुरू करने का प्लान बना रहे थे. अब देखना होगा कि अगले महीने होने वाले यूएस सीनियर ओपन में टाइगर वुड्स पार्टिसिपेट करते हैं या नहीं. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

Advertisement

Advertisement

()