आईपीएल के लिए बोली लग रही है और इसमें नए लड़कों का बोलबाला दिख रहा है. इसकाफायदा अंडर-19 वर्ल्डकप खेल रहे खिलाड़ियों को भी मिला है. तीन खिलाड़ी तोन्यूजीलैंड में खेलते-खेलते ही करोड़पति बन गए हैं. पहले हैं टीम इंडिया के कप्तानपृथ्वी शॉ, जिन्हें लोग अगला तेंदुलकर भी बताने लगे हैं. दूसरे हैं शुभमन गिल.शानदार ओपनर बैट्समैन हैं. और तीसरे हैं कमलेश नागरकोटि. वो नागरकोटि जिन्हें लोगउनकी स्पीड के लिए जान रहे हैं. वर्ल्डकप में वो 145 से ज्यादा की स्पीड से बॉलिंगकर रहे हैं. माने एकदम शोएब अख्तर.कमलेश को कोलकाता ने खरीदा है.कमलेश नागरकोटि बिके हैं 3.2 करोड़ में. खरीदा है कोलकाता नाइटराइडर्स ने. मानेउनकी स्पीड का फायदा अबकी शाहरुख खान की टीम को मिलेगा. उनका बेस प्राइस 20 लाख था.रहने वाले वो हैं राजस्थान के.शुभमन को भी कोलकाता ने खरीदा है.तीसरे करोड़पति बने हैं शुभमन गिल. उन्हें खरीदा है कोलकाता नाइटराइडर्स ने. 1.80करोड़ रुपये में. माने पंजाब का ये छोरा कोलकाता के लिए रन बरसाएगा. वैसे ही जैसेवो न्यूजीलैंड में अंडर 19 टीम के लिए बरसा रहे हैं. ये वही खिलाड़ी है, जिसका एकशॉट एकदम विराट कोहली की तरह था और सोशल मीडिया पर छा गया था.पृथ्वी को दिल्ली ने खरीदा है.पृथ्वी शॉ को खरीदा है दिल्ली डेयरडेविल्स ने. कीमत चुकाई है 1.2 करोड़. माने मुंबईका ये लड़का अबकी दिल्ली के लिए रन जुटाएगा. उनका बेस प्राइस भी 20 लाख था. पृथ्वीने अब तक 9 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनका एवरेज 56.25 का है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-KKR को अपने लिए बोली लगाने से खुद गंभीर ने ही मना किया था!IPL नीलामी में खरीदे गए प्लेयर्स का क्या कहना हैIPL नीलामी लाइव : कौन सा खिलाड़ी कितने में बिका?अंडर 19 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान दोनों का रिकॉर्ड भयानक हैवीडियो देखें-