The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • this is what the winners of the 2016 assembly elections said after their victory

मोदी की सबसे बड़ी यूएसपी तो राहुल गांधी हैं

नतीजे आ गए, जीत हार तय हो गई, तो जीते हुओं के बयान तो बनते हैं. यहां पढ़िए.

Advertisement
pic
19 मई 2016 (अपडेटेड: 19 मई 2016, 01:36 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
विधानसभा के चुनाव हुए और चुनावों के रिजल्ट भी आने लगे. अब साफ़ हो चुका है कि कहां कौन जीत रहा है. जीत की खबर के साथ बयान भी आ रहे हैं. जीते हुए लोगों ने क्या कहा यहां जानिए.
प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर ममता बनर्जी ने ये बात कही
प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर ममता बनर्जी ने ये बात कही

आम लोगों की खुशी ही मेरी खुशी है. ये मेरी नहीं आम जनता की जीत है. जनता ने विरोधियों को हराया. हमने अकेले लड़के सबको हराया है. हमारे विरोधियों के आरोपों को जनता ने नकार दिया है.

पिछले दो साल से हमारे खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन ये जीत हमारे अच्‍छे काम का नतीजा है.

मोदी की सबसे बड़ी यूएसपी तो राहुल गांधी हैं. अगर हमें गठबंधन की जरूरत पड़ी तो लालू-नीतीश के साथ करेंगे. लेकिन कांग्रेस सीपीएम के साथ रहेगी तो हम कांग्रेस के साथ नहीं रहेंगे.




jayalalita quote
jayalalita quote
jayalalita quote

मेरे वोटरों का भरोसा मुझपर कायम रहा और उन्होंने मुझे दूसरा मौका दिया. मेरे खि‍लाफ डीएमके का झूठा प्रचार नाकाम हो गया. तमिलनाडु के लोगों ने हमारे विरोधि‍यों की वंशवाद की राजनीति को खारिज कर दिया है. मेनिफेस्टो में किए गए वादे पूरे किए जाएंगे. विकास के मामले में तमिलनाडु को अव्वल बनाने की कोशिशें जारी रहेंगी.




sonowal
चाहे हिंदू हों या मुसलमान, असल भारतीयों के हितों की रक्षा पर बीजेपी सरकार का मुख्य ध्यान होगा.

हमें साथ रहना है और साथ लड़ना है.

उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस से उब गए हैं, अच्छी सरकार और बदलाव चाहते हैं.

सबसे बड़ा मुद्दा घुसपैठ है, इससे निबटने के लिए भारत-बांग्लादेश की सीमा सील करनी होगी.

Advertisement

Advertisement

()