दोस्तो, शो शुरू हो गया है. जल्दी आ जाइए. बाराबंकी, गोरखपुर, रायपुर, उरई, फैजाबादजैसी दूर-दराज़ की जगहों से लोग आए हैं. शो की टाइमिंग से एक घंटा पहले ही लाइन लगगई थी. धमाल होने वाला है. जो लोग नहीं आ पा रहे, वो यहां देखें: लल्लनटॉप शो बीचबीच में फेसबुक लाइव भी होता रहेगा. ट्विटर, फेसबुक जहां मर्ज़ी जुड़िए. पूराप्रोग्राम ये रहा: #1. शो का पहला सेशन शुरू होगा साढ़े दस बजे, अपन ने इसका नामरखा है ‘संन्यास और सत्ता.’ इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद बताएंगे कि वो‘अजय सिंह बिष्ट’ से ‘योगी आदित्यनाथ’ कैसे बने. #2. संन्यास और सत्ता के बाद अपनबात करेंगे उन लड़कियों से जिन्होंने मैदान में बमचक मचा रखी है. ‘लड़कियां मैदानमें’ सेशन में आप मिलेंगे शिखा पांडे से. #3. बॉलीवुड के गीतों में सूफीज्म कीमटरगश्ती करते इरशाद कामिल से मुलाक़ात. इस भले मानस को सुनना मिस करना पाप होगा.#4. सेशन ‘टीपू भइया’ में अपन अखिलेश से पूछेंगे कि वो अपनी ज़िंदगी कापॉलिटिकल-पर्सनल कैसे साधते हैं. #5. टीपू भइया से बात करने के बाद अपन टिक-टैककरेंगे दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम से. जो पूछना है, पूछ लेना. चार सवाल ज़ायरा की आनेवाली फिल्म ‘सीक्रेट सूपरस्टार’ अद्वैत चंदन के लिए भी लाना, काहे कि वो भी पधाररहे हैं. #6. ज़ायरा से बात कर के अपन सब ‘हैंड्सअप’ कर लेंगे. काहे कि तब आएंगेभौकाली सूपरकॉप के विजय कुमार और बताएंगे कि वीरप्पन की दहशत खत्म करने के लिए वोकैसे जंगल-जंगल बंदूक लेकर फिरे थे. #7. अगर लग रहा है कि पूरा लाइनअप एकदमभारी-भरकम सीरियस है तो अइसा नहीं है भाई. ‘झमाझम एक्टर’ रिचा चड्ढा भी आने वालीहैं बताने कि लखनऊ जैसे शहर को परदे पर उकेरने के लिए क्या कुछ करना पड़ता है.फिर अदिति मित्तल और संजय राजौरा भी आकर आपसे कहेंगे कि ‘हंसिए, आप लखनऊ में हैं.’#8. इसके बाद रुके तो मिलेगी चाय और चाय के बाद भी रुके तो हमरीशो-स्टॉपर ‘म्यूज़िक की मालगाड़ी’ चलेगी जिसके ड्राइवर होंगे पीयूष मिश्रा, पावनीपांडे और रचिता. तो मटेरियल अपने पास इतना है कि आप अघा जाएंगे.