दी लल्लनटॉप. देसी नाम. मॉर्डन फ्लेवर. चौचक हिंदी में. लेकर आ रहा है यूपी चुनावयात्रा. यूपी चुनाव की भौकाली कवरेज. ग्राउंड रिपोर्ट्स. वीडियो और शो. विधानसभानंबर 1 बेहट से लेकर विधानसभा नंबर 403 दुद्धी तक. सहारनपुर से रॉबर्ट्सगंज तक काचुनावी सफर. हर फेज की अहम सीटें, जहां से दागी नेता, मंत्री, पूर्व मंत्री,आपराधिक छवि वाले नेता या हैवीवेट नेता चुनाव लड़ रहे हैं. आइए जानें, क्या खासहोगा लल्लनटॉप पोल यात्रा में: https://www.youtube.com/watch?v=VWIxUBCT9so 1.प्रेमचंद की अमर कहानी. दो बैलों की जोड़ी. हीरा और मोती. वैसे ही हमारी दो पोलटीमें. हीरा और मोती. सफर शुरू करेंगी दफ्तर नोएडा से. तारीख 28 जनवरी को. गणतंत्रकी शपथ के दो रोज बाद. लोकतंत्र के सबसे अहम उत्सव चुनाव का जायजा लेने. उत्तरप्रदेश में. जिसकी बारी है अब प्रश्न पूछने की. अपने हुक्मरानों से. और उनसे भी जोतख्त पर चढ़ने का दावा कर रहे हैं. एक टीम नोएडा से बागपत, सहारनपुर, मेरठ,मुरादाबाद और बरेली होते हुए तमाम इलाकों से गुजरते हुए लखनऊ और गोरखपुर की तरफनिकलेगी. दूसरी टीम नोएडा से बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा की तरफ से घूमते हुए आगरा,बांदा, इलाहाबाद और वाराणसी के इलाके छानेगी. सात फेज के चुनाव में ये टीम 40 दिनोंतक लगातार ग्राउंड पर रहेगी. हर अहम विधानसभा का आंखों देखा हाल सुनाएगी. सिर्फजातीय समीकरणों और विकास के दावों और हकीकत तक सिमटी नहीं रहेगी. खेत-खलिहान,गांव-चौपाल, शहरी अड़ेबाजी के अड्डे, कॉलेज और बाजारों से हाल लाएगी. 2. रोजानादोनों टीमें करेंगी तीन-तीन फेसबुक लाइव. यानी बिना काट-छांट के जनता की बात, जनतातक, लल्लनटॉप के जरिए. इसके अलावा हर अहम विधानसभा के मजेदार किस्से, कैंडिडेट्स केप्रोफाइल, नारे और उस इलाके की मुश्किलों का हाल भी बयान करेंगे. ग्राउंड रिपोर्टके जरिए. 3. इसके अलावा होंगे पांच दी लल्लनटॉप शो. आगरा (8 फरवरी), बरेली (11फरवरी), लखनऊ (16 फरवरी), गोरखपुर (26 फरवरी) और बनारस (5 मार्च) में ये शो होंगे.हर शो शाम को 4.30 बजे शुरू होगा. कुल चार सेशन होंगे. इस तरह से: पहला सेशन -म्यूजिक पार्टी या व्यंग्य के कवि. बताएंगे अपने इलाके के नेताओं की हवाबाजी औरअसली हवा का बयान. दूसरा सेशन - पॉलिटिकल किस्से. इलाके के पुराने नेता, वकील,पत्रकार सुनाएंगे मुहर के जमाने के वाकये. तीसरा सेशन - जनता का घोषणापत्र. पब्लिकके पांच पंच (किसान, नौजवान, मजदूर, कारोबारी, शिक्षक, पत्रकार वगैरह) बताएंगेइलाकाई दिक्कतें. किसके राज में क्या काम हुआ. और कहां सिर्फ लफ्फाजी हुई. और नईसरकार के दावेदारों से क्या है उनकी मांग. चौथा सेशन - वोट नहीं तो खोट नहीं.क्योंकि हर एक वोट जरूरी होता है. एक लोकल सेलिब्रिटी सुनाएंगे अपनी लाइफ के वाकये.करेंगे लोगों से अपील. वोट जरूर डालें. अगर आप अपने अधिकार का इस्तेमाल नहीं करेंगेतो इस गणतंत्र में बतौर नागरिक मिलने वाले अधिकारों को लेकर आप शिकायत नहीं करपाएंगे. 4. ग्राउंड रिपोर्ट के अलावा आपके सामने आएंगे चौकस चचा. चुनाव के दौराननेता तमाम वादे और बातें करते हैं. चचा अपने अंदाज में उनकी असल मुराद से पर्दाउठाएंगे. ये काम करेंगे 'सिर्री बात' के एंकर आशुतोष. 5. साथ में बदस्तूर जारीरहेंगे लल्लनटॉप पॉलिटिकल किस्से का यूपी स्पेशल. जिसमें गुजरे जमाने के नेताओं केरोचक किस्से पेश किए जाते हैं. चुनाव यात्रा के पहले दिन टीम हीरा (अमित चौधरी औररजत सेन) होंगे बागपत में. किसान राजनीति का मक्का. जहां से सियासत की चौधराहट तयहोती है. दूसरी टीम मोती (कुलदीप सरदार और अमितेश) होंगे बुलंदशहर में. जहां केनेता अपने धाकड़ और दबंग तेवरों के लिए कुख्यात विख्यात हैं. क्या है इन इलाकों काहाल. कौन है फाइट में और कौन हवा हवाई में. बताएं आपको यहीं. अगर आपके पास हैं इनइलाकों से जुड़े कोई सुझाव, कोई फीडबैक. तो हमें मेल करें lallantopmail@gmail.comपर. [facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/thelallantop/videos/1636086076698229"]