भारत के पूर्व टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की ख़राब फॉर्म जारी है. साउथ अफ्रीकाके खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट में रहाणे ने एक बार फिर से फ़ैन्स को निराश किया.पहली पारी में नौ रन बनाने के बाद दूसरी पारी में रहाणे सिर्फ एक रन बनाकर आउट होगए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फ़ैन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. रहाणे ट्विटर परट्रेंड भी करने लगे. लोगों ने लिखना शुरू कर दिया, 'थैंक यू रहाणे'. ट्वीट्स का येसिलसिला उस समय शुरू हुआ जब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में चल रहे तीसरेटेस्ट मैच की दूसरी पारी में रहाणे सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए. वे अफ्रीकी तेज़गेंदबाज़ कगिसो रबाडा की गेंद पर स्लिप में कैच थमा बैठे. जिसके बाद रहाणे की लगातारचली आ रही ख़राब फॉर्म से भड़के फै़न्स ने उनके करियर समाप्ति की घोषणा कर डाली.लोगों ने उनके अब तक के योगदान के लिए 'थैंक यू रहाणे' जैसे ट्वीट्स करने शुरू करदिए. कुछ लोग तो 'हैप्पी रिटायर्ड लाइफ' जैसे ट्वीट्स करने से भी नहीं कतराए. देखतेही देखते रहाणे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे. तो चलिए आपको बताते हैं कि लोगोंने रहाणे के बारे में क्या-क्या कह डाला. एक यूजर ने सचिन तेंडुलकर के आखिरी टेस्टमैच की एक फोटो शेयर की. फोटो में तेंडुलकर की जगह रहाणे का चेहरा है. और वे कप्तानविराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के कंधे पर बैठे दिख रहे हैं. इस फोटो के साथलिखा है, 'थैंक यू रहाणे कहने का समय आ गया है'It’s time to say #ThankyouRahane#INDvsSA pic.twitter.com/OLuS5KrKpu— ʙɪɴᴇs (@abineshdfc) January 13, 2022 # एक अन्य फैन ने भी एक ऐसी ही एक फोटोडाली और उस पर लिखा, 'रहाणे के जीवन की दूसरी पारी के लिए उन्हें बधाई हो. हैप्पीरिटायरमेंट रहाणे.'Best wishes to Rahane for second innings of his life.Happy Retirement #thankyourahane #rahane #INDvsSA pic.twitter.com/MVi3flt8w7 —Priyanshu Khandelwal (@cricket_loon) January 13, 2022 # एक यूजर ने तो रहाणे केसाथ-साथ चेतेश्वर पुजारा को भी लपेटे में ले लिया और ट्वीट करते हुए लिखा, 'रहाणेऔर पुजारा को एक शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई. हम सफ़ेद पोशाक में तुम्हें मिसकरेंगे. थैंक यू रहाणे. थैंक यू पुजारा.'Congratulations Rahane & Pujara on a wonderful Test career ..... Will miss youin Whites Again.#Thankyoupujara #ThankyouRahane pic.twitter.com/MxmHLy8TUF— Jayprakash MSDian (@ms_dhoni_077) January 13, 2022 # एक यूजर ने तो हद ही करदी. उसने तो इस मैच में भारतीय टीम को हारा हुआ घोषित करते हुए हार का सारा इल्ज़ामरहाणे और पुजारा के मत्थे मढ़ दिया. इस यूजर ने लिखा, 'एक बार फिर सपने चूर-चूर होगए. एक बार फिर से थैंक यू रहाणे और पुजारा. हम दोबारा साउथ अफ्रीका में कभी नहींजीतेंगे. और ये बात तुम दोनों ने आज स्पष्ट कर दी.'Dreams shattered again. And once again #ThankYouRahane and Pujara. We will neverwin in SA again and you guys made sure again.— Ashok. (@Rathodashu23) January 13, 2022 मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकरपहले बल्लेबाज़ी करते हुए 223 रन बोर्ड पर लगाए थे. जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका कीटीम 210 पर सिमट गई. ख़बर लिखे जाने तक दूसरी पारी में भारतीय टीम सात विकेट केनुकसान पर 170 रन बोर्ड पर लगा चुकी है.