The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Temba Bavuma got out on 3, twitter reactions went viral

टेम्बा बवुमा आज के दिन अपना ट्विटर ना खोलें तो ही ठीक रहेगा!

ये क्या बेहूदा हरकत है?

Advertisement
pic
4 अक्तूबर 2022 (अपडेटेड: 4 अक्तूबर 2022, 08:48 PM IST)
Temba Bavuma
टेम्बा बवुमा (फोटो - AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडिया वर्सेज़ साउथ अफ्रीका (IndvsSA). इन दो टीम्स के बीच T20I सीरीज़ चल रही है. और सीरीज़ में साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान और ओपनर टेम्बा बवुमा का बुरा हाल है. तीन मैच की T20I सीरीज़ में बवुमा कुल तीन रन ही बना पाए हैं. पहले दो मुकाबलों में शून्य पर आउट होने के बाद बवुमा ने तीसरे मुकाबले में तीन रन बनाए.

और बवुमा की इस पारी को देखकर ट्विटर पर लोगों ने उनकी मौज़ ले ली. चलिए, आपको बताते हैं टेम्बा बवुमा के बल्ले से रन आते देख जनता ने क्या लिखा. एक यूज़र ने उनकी पारी पर लिखा,

‘इस साउथ अफ्रीकन टीम में बवुमा का रोल T20 वर्ल्ड कप की प्रैक्टिस के लिए टीम के कठिनाई स्तर को बढ़ाना है.’

अन्य यूज़र ने लिखा,

‘T20 वर्ल्ड कप में बवुमा को इंडिया के खिलाफ नीचे बैटिंग करनी चाहिए. ये हमारी डेथ बोलिंग गेंदबाजी की समस्या का समाधान कर देगा.’ 

एक और यूज़र ने लिखा, 

‘लॉर्ड बवुमा की तरफ से इस पूरी सीरीज़ में कमाल की निरंतरता.’

 एक और यूज़र ने टीम सेलेक्शन पर सवाल करते हुए ट्वीट किया,

‘जब भी मैं साउथ अफ्रीकी टीम में हेंड्रिक्स (रीज़ा हेंड्रिक्स) की जगह टेम्बा बवुुमा को देखता हूं, तो साउथ अफ्रीकी सेलेक्शन कमिटी से सवाल करता हूं. ये क्या बेहूदा हरकत है?’

 बवुमा के बल्ले से रन निकलता देखकर एक यूज़र ने साउथ अफ्रीकी फ़ैन्स के लिए लिखा,

ओ माई गॉड. अविश्वसनीय.’ 

एक यूज़र ने बवुमा को GOAT बताते हुए लिखा,

‘क्रिकेट में मेरे द्वारा देखे गए बेस्ट तीन रन. माफ करना सचिन लेकिन बवुमा मेरे लिए GOAT हैं.’

 एक यूज़र ने बवुमा को सलाह देते हुए लिखा,

‘बवुमा को खुद महसूस करना चाहिए कि वह इस टीम पर एक बोझ हैं.’

बवुमा की बल्लेबाजी से लाइफ लेसन लेते हुए एक यूज़र ने लिखा,

‘जब भी आप बवुमा को T20I में बल्लेबाजी करते देखते हैं, तो आप जीवन में थोड़ा और धैर्य रखना सीखते हैं.’

एक यूज़र ने बवुमा की इंडियन जर्सी में फोटो शेयर करते हुए लिखा,

‘इस सीरीज़ में किंग बवुमा.’ 

एक यूज़र ने बवुमा की फॉर्म में वापसी पर ट्वीट करते हुए लिखा,

‘गुड न्यूज़, कम से कम टेम्बा बवुमा अपने तीन रन के साथ फॉर्म में वापस आ गए हैं.’

बता दें, टेम्बा बवुमा की ऐसी फॉर्म देखकर फ़ैन्स उनके T20 वर्ल्ड टीम में शामिल होेने पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

सरफ़राज़ खान का टीम इंडिया में डेब्यू करवाने वाले लोगों को ये वीडियो देख लेना चाहिए!

Advertisement

Advertisement

()