The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Team India will not reach final of 2024 T20 World Cup if Rohit Sharma or Virat Kohli do not return to team says former Pakistani captain

'रोहित, विराट को बाहर किया, तो 2024 वर्ल्ड कप भी भूल जाए भारत'

क्या BCCI का नया प्लान कमज़ोर है?

Advertisement
pic
29 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 29 जनवरी 2023, 04:39 PM IST)
India won't win 2024 T20 World Cup without Virat Kohli, Rohit Sharma says Rashid Latif
विराट और रोहित (AFP Photo)
Quick AI Highlights
Click here to view more

2007. एमएस धोनी की कैप्टेंसी में भारत ने क्रिकेट का पहला T20 वर्ल्ड कप जीता. सात साल बाद, 2014 में भारत ने दूसरा फाइनल खेला, जिसमें श्रीलंका ने हमें हराया. उसके बाद भारत ने किसी भी T20 वर्ल्ड कप का फाइनल नहीं खेला. ऑस्ट्रेलिया में 2022 का T20 वर्ल्ड कप खेला गया, जिसमें टीम इंडिया से बहुत उम्मीद थी. पर टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गई.

इसके बाद BCCI ने एक नया गेमप्लान अपनाया है. वर्ल्ड कप के बाद से T20 टीम की अगुवाई हार्दिक पंड्या को दे दी गई है. और हार्दिक इस ज़िम्मेदारी को अच्छे से निभा रहे हैं. ऐसे में फ़ैन्स लगातार एक सवाल पूछ रहे हैं, क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा का T20 करियर ख़त्म माना जा सकता है? BCCI ने इसपर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है, पर इस मसले पर टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ का एक बयान खूब वायरल हुआ था.

द्रविड़ ने कहा था -

हमें कुछ ख़ास वाइट-बॉल टूर्नामेंट्स को वरीयता देनी होगी. पिछले साल खेले गए T20 वर्ल्ड कप के बाद ये छह मैच हमारे लिए जरूरी रहे हैं (श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीन-तीन वनडे मैच). विराट ने ये सारे मैच खेले हैं. उनको और रोहित को ब्रेक दिया जाएगा.

रोहित और विराट के T20 करियर और टीम में जगह होने पर अब पूर्व पाकिस्तानी कैप्टन राशिद लतीफ़ ने एक बड़ा बयान दिया है. लतीफ़ ने कहा है कि टीम इंडिया को रोहित या विराट, दोनों में से किसी एक की जरूरत पडे़गी. लतीफ़ का मानना है कि सिर्फ युवा प्लेयर्स के दम पर अगले साल, यानी 2024 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के चांसेज़ कम लग रहे हैं.अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए राशिद ने कहा -

आपको केएल राहुल की जगह कोई अच्छा प्लेयर मिल जाएगा पर आपको अनुभवी प्लेयर्स (जैसे विराट और रोहित) की जगह दूसरे प्लेयर्स नहीं मिलेंगे. हां, ये बात सही है कि शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और ईशान किशन भविष्य में इनकी जगह ले सकते हैं. ये सारे प्लेयर्स एक ही वक्त पर खेल रहे हैं, एक जैसा ही अनुभव है. क्या ये आपको T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ले जा सकते हैं?

लतीफ़ ने आगे कहा -

गिल, शॉ, त्रिपाठी, हूडा, ईशान... क्या ये प्लेयर्स आपको T20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा सकते हैं? भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले T20 में एक दिक्कत थी. टीम में कोई सीनियर प्लेयर नहीं था. अगर उनके पास एक भी सीनियर प्लेयर होता, तो वो भारत को मैच जिता देता. हार्दिक पंड्या और राहुल द्रविड़ को कम-से-कम एक प्लेयर को ले आना चाहिए (इस फॉर्मेट में), अगर दोनों को नहीं लाना चाहें तो.

रोहित और विराट, किसी ने भी अब तक अपने T20 इंटरनेशनल करियर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज़ खेली जा रही है और पहला मैच किवी टीम ने 21 रन से जीता था. दूसरा मैच 29 जनवरी को लखनऊ में खेला जाना है. रोहित और विराट की बात करें तो दोनों प्लेयर्स की वापसी इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट सीरीज़ के दौरान होगी, जो 9 फरवरी से शुरू हो रही है.

वीडियो: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की दिक्कतें बढ़ने वाली है

Advertisement

Advertisement

()