इंडियन टीम का जो हाल इन दिनों साउथ अफ्रीका में है, उसका सीधा-सीधा कनेक्शनश्रीलंका से है. वो ऐसे कि इंडिया ने बीते साल कमजोर श्रीलंकाई टीम के साथ इतनाक्रिकेट खेला है कि न सिर्फ खिलाड़ी, बल्कि इंडियन टीम को फॉलो करने वाले क्रिकेटफैन्स भी पक गए हैं. श्रीलंका के खिलाफ मिली अपार सफलता टीम इंडिया को रैंकिंगदिलाने में तो मददगार रही, मगर जिस कदर खिलाड़ी एक कमजोर टीम के खिलाफ खेलते-खेलतेअपनी कमजोरियों पर काम करना भूल गए, वो इन दिनों साउथ अफ्रीका में सामने आ रही हैं.कोहली भी श्रीलंका के साथ ज्यादा क्रिकेट खेलने के पक्ष में नहीं हैं.अब खबर ये है कि टीम इंडिया साउथ अफ्रीका का दौरा खत्म करके मार्च में एक बार फिरश्रीलंका जाएगी. वो वहां 6 मार्च से श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ टी-20 सीरीजखेलेगी. श्रीलंका इस सीरीज को अपने 70वें स्वतंत्रता दिवस पर ऑर्गेनाइज कर रही है.18 मार्च तक इस सीरीज में 7 मैच खेले जाएंगे. अब हैरानी की बात ये कि क्रिकेट केजानकार और कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी इस बात को खुले तौर पर कह चुके हैं कि श्रीलंकाके साथ क्रिकेट का ओवरडोज हो रहा है. फिर भी इस तरह की सीरीज टीम इंडिया के लिएप्लैन की गई हैं.श्रीलंका के खिलाफ ज्यादा क्रिकेट खेलने को लेकर खुद विराट कोहली ने कहा था किदर्शकों के इंटरेस्ट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. अगर स्टेडियम खाली रहेंगे तो येकिसी भी टीम के लिए अच्छा नहीं है. ये भी खबर है कि टीम इंडिया के प्लेयर्स और टीममैनेजमेंट ने भी साउथ अफ्रीका दौरे से पहले श्रीलंका के साथ सीरीज से मना किया था.मगर बोर्ड के पाकिस्तान के साथ सीरीज को मंजूरी ने मिलने के चलते श्रीलंका को बुलालिया था.बीते साल यानी 2017 में इंडिया- श्रीलंका के बीच मुकाबले:# भारत का श्रीलंका दौरा: 21 जुलाई- 6 सितंबर 2017 : टीम इंडिया ने 3 टेस्ट, 5 वनडेऔर 1 टी-20 मैच खेले जिनमें श्रीलंका एक भी मैच नहीं जीत पाया. श्रीलंका की टीम अबतक की सबसे कमजोर टीम कही गई.# चैंपियंस ट्रॉफी 2017: जून में इंग्लैंड में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भी दोनोंटीमें थीं. एक मैच हुआ जिसे श्रीलंका ने जीता था.# श्रीलंका का भारत दौरा: 11 नवंबर- 24 दिसंबर: एक बार फिर श्रीलंकाई टीम भारत मेंथी. यहां 3 वनडे, 3 टेस्ट और 3 टी-20 मैच खेले. इस सीरीज में श्रीलंका सिर्फ एकवनडे मैच जीत पाई थी. रोहित शर्मा के वनडे में दो दोहरे शतक इसी सीरीज में बने थे.--------------------------------------------------------------------------------Also Read: कोहली अब इन दो बॉलरों के सहारे कर रहे हैं जीत की प्लानिंगसाउथ अफ्रीका में वो क्रिकेट सीरीज जिसके खिलाफ उतरे लोगों पर कुत्ते छोड़ दिए गएथेकोहली की काबिलियत पर भरोसा रखो, ICC ने वनडे, टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है