‘वर्ल्ड कप ट्रॉफी मेरे दिमाग...’, शुभमन गिल ने 2027 का टारगेट सेट कर लिया है!
अगले साल Shubman Gill के पास भी वर्ल्ड कप जीतने का मौका है. अगर वह 2027 में भारत को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताते हैं, तो टीम इंडिया एक साइकिल में ICC की तीनों मेजर ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन सकती है.

भारत के टेस्ट और वनडे कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपने प्लान जाहिर कर दिए हैं. उनका सबसे बड़ा टारगेट 2027 में 50 ओवर का वर्ल्ड कप जीतना है. गिल का कहना है कि यह बात उनके दिमाग में 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद से कभी-कभी आती है. शुभमन के लिए वो पहला वर्ल्ड कप था, जिसमें उन्होंने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 354 रन बनाए थे.
2027 वर्ल्ड कप जीतना टारगेटशुभमन गिला का लक्ष्य 2027 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतना है. 15 मार्च को उन्होंने BCCI नमन अवॉर्ड में स्टार स्पोर्ट्स से बताया,
“टीम में पिछली बार ट्रॉफी जीतने के करीब पहुंची थी, वो मोटिवेशन टीम में अभी भी है.”
गिल के मुताबिक, लास्ट एडिशन में हम ट्रॉफी उठाने से एक कदम दूर थे. अब हम अगले टूर्नामेंट में एक और मौके का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा,
“पिछली बार हम वर्ल्ड कप जीतने के एकदम करीब थे. अब साउथ अफ्रीका में एक और चांस मिलेगा. हमारे लिए ट्रॉफी जीतने का यह बेहतरीन मौका होगा.”
बातचीत के दौरान उन्होंने आगे कहा,
“किसी भी फॉर्मेट में देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना ही टारगेट होता है. यह मेरे दिमाग में कभी-कभी चलता रहता है.”
भारत का दबदबा रहाबता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में भारत का दबदबा रहा था. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी. लेकिन, 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टीम हार गई. भारतीय टीम और फैन्स वो हार आज तक नहीं भुला पाए हैं. मौजूदा वनडे कप्तान शुभमन गिल वर्ल्ड कप जीतकर, इस हार की भरपाई करने का इरादा रखते हैं.
तीन देश करेंगे मेजबानीकरीब 24 साल बाद, वनडे वर्ल्ड कप आयोजन अफ्रीका की धरती पर किया जाएगा. इससे पहले 2003 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या में वर्ल्ड कप खेला गया था. साल 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर क्रिकेट वर्ल्ड कप होस्ट करेंगे. यह वर्ल्ड कप अक्टूबर और नवंबर में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: 42 छक्के, 30 चौके... बेटे की रिकॉर्ड बैटिंग, पापा बोले, ‘बेटा, मैं भी हूं!’
शुभमन के पास इतिहास रचने के मौकाभारतीय टीम अभी ICC टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन दौर से गुजर रही है. बीते दो सालों में भारत ने 3 आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं. साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप जीता. वहीं, 2025 में उनके कप्तान रहते ही टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया. इसके बाद, हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया.
अब अगले साल शुभमन गिल के पास भी वर्ल्ड कप जीतने का मौका है. अगर वह 2027 में भारत को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताते हैं, तो टीम इंडिया एक साइकिल में ICC की तीनों मेजर ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन सकती है.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

.webp?width=60)

