साल 2017 टीम इंडिया के लिए एकदम बाजाफाड़ साल रहा. 2018 की शुरुआत साउथ अफ़्रीका केटूर से हो रही है. 5 जनवरी को केप टाउन में पहला टेस्ट मैच खेल जाएगा. टूर पर जानेसे ठीक पहले धवन के टखने में चोट लग गई और इस बात पर संशय बना हुआ है कि वो पहलेटेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं. टीम का पहला सन्डे बारिश में बीता. उन्हें बाहरप्रैक्टिस करने को नहीं मिला इसलिए वो इनडोर स्टेडियम में प्रैक्टिस करते दिखे. धवनको फिज़ियो पैट्रिक फ़ारहार्ट लगातार अटेंशन दे रहे थे. थोड़ी जॉगिंग के बाद धवन कोमसाज टेबल पर बुलाया गया. अभी तक उनके खेलने या न खेलने के बारे में ऑफिशियली कुछभी कहा नहीं गया है. इनडोर नेट्स के पास से रोहित शर्मा ने सभी दर्शकों को बताने कीकोशिश की कि टीम इंडिया की कैसी तैयारियां चल रही हैं. नेट्स में रहाणे, केएलराहुल, विरत कोहली बैटिंग कर रहे थे. इसके साथ ही मुरली विजय पास खड़े बॉलिंग कोच सेबातें कर रहे थे. रविचंद्रन अश्विन भी हाथ घुमाए जा रहे थे. टीम इंडिया को साऊथअफ़्रीका पहुंचकर तमाम अडजस्टमेंट करने पड़ेंगे. पिछला पूरा एक साल उन्होंने इंडियनपिचों पर ही खेला है. अब उन्हें बाउंस और पेस से भरे विकेट्स पर गेंदों का सामनाकरना पड़ेगा. इसके साथ ही बॉलर्स को भी काफ़ी बदली कंडीशन मिलेंगी जिससे उन्हेंदो-चार होना ही पड़ेगा. बॉलर्स को ज़्यादा बाउंस के हिसाब से फ़ील्ड अडजस्ट करनी होगीऔर ये बदलाव लाना थोड़ा टेढ़ा काम होता है. इंग्लैंड की कंडीशन के उलट यहां गेंद बहुतस्विंग नहीं करती लेकिन उसका बाउंस करना एक बड़ी सिचुएशन होती है. इनडोर नेट्स सेहाल सुनाते रोहित शर्मा का विडियो देखें:VIDEO: Inside Team India’s indoor nets session with The Hitman.The training session on Day 2 of India’s Tour to South Africa shifted indoorsand we had @ImRo45 giving us an insider’s accounthttps://t.co/8DoFWkqddw #SAvIND— BCCI (@BCCI) January 1, 2018--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: