The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Team india batter Ishan kishan and sanju samson 97 runs partnership against england in t20 world cup semi final

ईशान किशन की पारी छोटी पर इंपैक्ट स्कोरबोर्ड पर दिखा!

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में धुआंधार बैटिंग की. वह 39 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी के चलते टीम इंडिया (Team India) बड़ा टोटल खड़ा करने में सफल रही.

Advertisement
pic
5 मार्च 2026 (अपडेटेड: 5 मार्च 2026, 09:56 PM IST)
Ishan kishan,  sanju samson, Ishan kishan sanju samson 97 runs partnership,
ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचा रहे हैं. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ईशान किशन (Ishan Kishan) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रनों की बारिश कर रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक कई इंपैक्टफुल इनिंग्स खेली हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के भरोसेमंद बैटर साबित हुए. 5 मार्च को इंग्लैंड (England) के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में एक बार फिर उनका बल्ला चला. इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 39 रन बनाए. उन्होंने यह इनिंग्स ऐसे वक्त पर खेली, जब टीम को उनसे ऐसी पारी की दरकार थी. यह उनकी बैटिंग का कमाल था, जिसके चलते टीम इंडिया 253 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाने में सफल रही.

ईशान किशन ने बुनी पारी

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में ईशान हाफ सेंचुरी नहीं लगा पाए. वह चाहते तो स्लो खेलकर फिफ्टी तक पहुंच सकते थे. लेकिन, उन्होंने टीम हित को सबसे ऊपर रखा. इस मैच में भारत का पहला विकेट 20 रनों पर गिर गया. इसके बाद, बैटिंग करने आए ईशान किशन ने धमाल मचा दिया.

ये भी पढ़ें: राशिद खान की गई कप्तानी, टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की मिली सजा?

इस दौरान, ईशान ने सिर्फ अटैकिंग बैटिंग ही नहीं की, बल्कि संजू सैमसन के ऊपर से प्रेशर हटा दिया. उनके रहते संजू ज्यादा फ्री होकर खेल पाए. ईशान ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए 18 गेंदों पर 39 रन जड़े. इस बीच, उन्होंने 4 चौके और 2 छ्क्के उड़ाए.

ईशान की इस पारी के चलते भारत के स्कोर को बेस मिला. उन्होंने संजू के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 97 रनों की पार्टनरशिप की. यही वो साझेदारी थी, जिसकी वजह से टीम इंडिया अपनी पारी में चुनौतीपूर्ण टोटल बनाने में सफल रही. 

वर्ल्ड कप में छाए ईशान

टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन का बल्ला जमकर बोला है. वह इस टूर्नामेंट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया. ईशान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 8 मैचों में 263 रन बना चुके हैं, जिनमें 2 हाफ सेंचुरी शामिल हैं. इस वर्ल्ड कप में उनका हाईएस्ट स्कोर 77 रन है.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()