रोहित-विराट के टेस्ट रिटायमेंट के पीछे किसका हाथ था? कोच गंभीर ने साफ कर दिया
मई 2025 में Rohit Sharma और Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. उनके टेस्ट से संन्यास लेने के पीछे ज्यादातर लोग Gautam Gambhir का हाथ मानते हैं. अब इस मामले पर खुद गंभीर ने अपनी बात रखी है.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को टेस्ट से रिटायर हुए लगभग एक साल होने वाला है. मई 2025 में इन दोनों दिग्गजों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. रोहित और विराट के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया था. किसी को यकीन नहीं था कि दोनों क्रिकेटर इंग्लैंड टूर से पहले रेड बॉल क्रिकेट छोड़ देंगे.
रोहित और विराट ने टेस्ट से खुद रिटायरमेंट लिया या उन्हें मजबूर किया गया. यह सवाल आज भी क्रिकेट फैन्स के जेहन में है. ज्यादातर लोग कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को उनके रिटायरमेंट के लिए जिम्मेदार मानते हैं. क्योंकि, दोनों खिलाड़ियों ने गंभीर की कोचिंग के पहले फेज में रिटायरमेंट लिया था. वहीं, अब इस मामले पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी बात रखी है.
रोहित-विराट से रिश्ते पर बोले गंभीरकोलकाता में Revsportz Conclave में बात करते हुए गंभीर ने स्वीकार किया कि शायद उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते ठीक से नहीं संभाले. उन्होंने कहा,
“मैं भी इंसान हूं. मुझे भी गलतियां करने की इजाजत होनी चाहिए. प्लयेर्स को भी गलतियां करने की इजाजत होनी चाहिए. मैंने पिछले डेढ़ साल में गलतियां की होंगी. मैं इससे पीछे नहीं हटता.”
बातचीत के दौरान उन्होंने आगे कहा,
“मैंने हमेशा एक बात पर भरोसा किया है. सही इरादे से लिए गए गलत फैसले मंजूर हैं. लेकिन, गलत इरादे से लिए गए गलत डिसीजन ड्रेसिंग रूम में कतई मंजूर नहीं हैं.”
टेस्ट से रिटायमेंट लेने की वजहसाल 2024 में अक्टूबर-नवंबर के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली गई थी. भारत में हुई 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में कीवियों ने टीम इंडिया को 3-0 से हराया था. इसके बाद, भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया टूर पर टेस्ट सीरीज खेलने गई. वहां भी भारतीय टीम को मुंह की खानी पड़ी. कंगारुओं ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को 3-1 से शिकस्त दी.
ये भी पढ़ें: RCB फैन्स के लिए खुशखबरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम को IPL 2026 के मुकाबले होस्ट करने की मिली मंजूरी
लगातार दो टेस्ट सीरीज हारने के बाद, बीसीसीआई ने नाराजगी जाहिर की. बोर्ड ने टेस्ट टीम का रिव्यू करते हुए पहले हेड कोच गौतम गंभीर और फिर कप्तान रोहित शर्मा की फटकार लगाई. बोर्ड ने व्यक्तिगत आजादी पर रोक लगाते हुए कई गाइडलाइंस लाने का फैसला किया. इसके बाद, टीम के दोनों सीनियर प्लेयर रोहित और विराट ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया.
शुभमन बने कप्तानरोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद, टीम मैनेजमेंट ने यंग्सटर शुभमन गिल को मौका दिया. शुभमन टेस्ट के कप्तान बने. उनके अंडर यंग क्रिकेटर्स से लैश भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जोरदार प्रदर्शन किया. इंग्लैंड में खेली गई 5 टेस्ट मैचों की ये सीरीज 2-2 से बराबर रही.
वनडे खेल रहे रोहित और विराटटेस्ट से रिटायरमेंट लेने के बाद, रोहित और विराट मौजूदा समय में भारत के लिए सिर्फ ODI खेलते हैं. इन दोनों प्लयेर्स का टारगेट 2027 ODI वर्ल्ड कप तक खेलना है. रोहित और विराट अपने रहते भारत को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताना चाहते हैं. साल 2027 में 50 ओवर का वर्ल्ड कप अफ्रीका में खेला जाएगा. इस वर्ल्ड कप को साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर तीन देश होस्ट करेंगे.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

.webp?width=60)

