13 साल का ये बल्लेबाज. दो दिन तक बल्ला भांजता रहा और बना डाले 1,045 रन. मुंबई केतनिष्क गवाटे ने ये पारी नवी मुंबई शील्ड इन्विटेशनल क्रिकेट अंडर-14 टूर्नामेंटमें अपने स्कूल के लिए खेली है. ये दुनिया भर में स्कूल क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्डहोता, अगर ये मैच ऑफिशियल होता. आज तक इतनी बड़ी पारी किसी ने नहीं खेली.दो साल पहले 2016 में मुंबई के ही प्रणव धनावड़े ने 1,009 रनों की पारी भंडारी कपइंटर-स्कूल टूर्नामेंट में खेली थी. प्रणव की ये पारी स्कूल क्रिकेट का वर्ल्डरिकॉर्ड है जिसने 1899 में अर्थर कोलिन्स के 628 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा था.प्रणव धनावड़े के नाम ये रिकॉर्ड है.30 जनवरी को अब यहां तनिष्क ने यशवंत राव चवान इलेवन के लिए खेलते हुए ये इंनिग्सखेली मगर ये किसी भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज नहीं हो पाई है. अपनी इस पहाड़ सी ऊंचीपारी में इस ओपनर ने 515 गेंदें लीं और 149 चौके और 67 छक्के भी जड़े. 8वीं क्लासमें पढ़ने वाले तनिष्क ने कुछ दिन पहले भी 316 रनों की नाबाद पारी खेली थी. तनिष्ककी इस पारी को पूरी तरह क्रिकेट नियमों के अनुरूप बताते हुए इसके कोच मनीष ने कहाहै कि ये मैच र्प्याप्त बड़े ग्राउंड पर हुआ है और ये कोई मामूली पारी नहीं है.--------------------------------------------------------------------------------Also Readटूटा 118 साल का रिकॉर्ड, लौंडे ने बनाए 1009 रनU-19 के ये 3 कैच देखने के बाद आप कहेंगे- अपने खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स से कम हैं केमेरे जिंदा रहने से यदि लोग क्रिकेट नहीं देख पा रहे तो मुझे मर जाना चाहिए:उपयोगितावादआज पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल की सेंचुरी पर सबसे खुश शाहरुख़ खान होंगे