टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ( Sunil Gavaskar) ने भारत को गुरुमंत्रदिया है. सुनील गावस्कर ने कहा है कि टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है.और इससे कोई नुकसान नहीं होगा. गौरतलब है कि T20 विश्वकप में भारत अपना तीसरामुकाबला अफ़गानिस्तान के खिलाफ खेलेगा. और अबू धाबी में इस मैच का आयोजन होगा.सुनील गावस्कर ने कहा है कि अगर हार्दिक गेंदबाजी करें तो टीम इंडिया तीन स्पिनर्सके साथ उतर सकती है. ऐसे में वरुण चक्रवर्ती की जगह आर अश्विन को लाया जा सकता है.और राहुल चाहर भी बढ़िया विकल्प हो सकते हैं. बता दें कि टीम इंडिया अपने पिछले दोमुकाबलों में दो स्पिनर्स के साथ उतरी है. रविन्द्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती. लेकिनदोनों ही नाकामयाब रहे. पाकिस्तान के खिलाफ भारत को 10 विकेट से और न्यूज़ीलैंड केखिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में गावस्कर का मानना है कि तीनस्पिनर्स के साथ जाने में कोई बुराई नहीं नज़र आती. इंडिया टुडे से बात करते हुएकहा सुनील गावस्कर ने कहा, 'तीन स्पिनर्स के साथ जाने में कोई नुकसान नहीं है. औरशार्दुल ठाकुर या मोहम्मद शमी के न होने से भी ज्यादा घाटा नहीं है. दो तेज गेंदबाजऔर तीन स्पिनर्स के साथ टीम इंडिया उतर सकती है. क्योंकि अगर हार्दिक पंड्या दो ओवरभी गेंदबाजी करते हैं. तो उस हिसाब से टीम के पास तीन पेसर तो होंगे ही.' दो मैचोंसे बेंच पर मौजूद आर अश्विन को खिलाने पर गावस्कर ने कहा, 'आर अश्विन टॉप क्लासगेंदबाज हैं. और इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि वह दाएं हाथ के बल्लेबाज़ को गेंदबाजीकर रहे हैं या बाएं हाथ के बल्लेबाज़ को. अफ़गानिस्तान में कई मिस्ट्री स्पिनर्सहैं. आप मुजीब को देखिये. और कई ऐसे स्पिनर्स हैं जिन्हें प्लेइंग इलेवन में भीनहीं लिया जाता है. तो ऐसे में अफगानिस्तान के लिए वरुण चक्रवर्ती को खेलना मुश्किलनहीं होगा. मैं, आर अश्विन जैसे टॉप क्लास गेंदबाज की तरफ ज़रूर देखूंगा. इसके बाददूसरे स्पिनर के तौर पर राहुल चाहर को भी शामिल किया जा सकता है. जडेजा तो पहले सेहैं हीं. '"They are exceptionally dangerous. They are a team that is unafraid to playtheir shots"Sunil Gavaskar talks up Afghanistan threat ahead of India's must-win match inAbu Dhabi | #INDvAFG #T20WorldCup https://t.co/rSzojwfaXG — India Today Sports(@ITGDsports) November 2, 2021 प्लेइंग इलेवन के बाद सुनील गावस्कर ने जसप्रीतबुमराह के बायो-बबल की थकान वाले बयान पर भी अपनी राय रखी. दरअसल, न्यूजीलैंड केखिलाफ करारी हार के बाद जसप्रीत बुमराह ने कहा था कि परिवार से दूर रहना और बायोबबल की थकान का प्रदर्शन पर असर पड़ा है. और इसी वजह से टीम इंडिया को हार मिली है.इस पर सुनील गावस्कर ने कहा, 'आप भारत के लिए खेल रहे हैं. भारत के लिए खेलना एकअविश्वसनीय प्रिविलेज है. अपने देश का प्रतिनिधित्व करना बहुत बड़े सम्मान की बातहै क्योंकि ऐसे लाखों-करोड़ों लोग हैं जो इंडिया कैप हासिल करना चाहते हैं. तो आपकोवास्तव में ऐसा करने के लिए विशेष अधिकार प्राप्त हैं. कोई वास्तविक बहाना नहींहोना चाहिए. आपको मैदान पर जाना होगा. और बेस्ट देना होगा. और यही फैन्स आपसेउम्मीद कर रहे हैं. हम ये भी जानते हैं कि आप हर गेम नहीं जीत सकते हैं.' बता देंकि 3 नवंबर, बुधवार के दिन अबू धाबी में भारत और अफगानिस्तान की टीम आमने-सामनेहोंगी. भारत ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में हार का सामना करना पड़ा.भारत का खाता खुलना अब भी बाकी है. वहीं, अफगानिस्तान ने तीन मुकाबले खेले हैं. दोमें जीत मिली है. और एक में हार. देखने वाली बात ये होगी कि भारत सुनील गावस्कर केइस फ़ॉर्मूले को अपनाता है या फिर सेम प्लेइंग इलेवन के साथ उतरता है.