The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20I World Cup 2021 : Shardul Thakur likely to replace bhuvneshwar kumar against New zealand in dubai

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ धोनी का गेंदबाज़ आएगा टीम इंडिया के काम!

कैसे और कहां पलटता है मैच.

Advertisement
Img The Lallantop
विराट कोहली और एमएस धोनी ( फोटो क्रेडिट : PTI)
pic
अविनाश आर्यन
30 अक्तूबर 2021 (Updated: 30 अक्तूबर 2021, 06:30 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय फैन्स ने एक दम से पैनिक बटन दबा दिया. कहने लगे कि भुवनेश्वर कुमार को टीम से बाहर करो. खराब फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पंड्या की भी जगह प्लेइंग इलेवन में नहीं बनती है. इस बात से इत्तेफ़ाक कई दिग्गज क्रिकेटर्स भी रखते हैं. और उन्होंने भी खुलकर राय दी. अब न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत का अगला मुकाबला है. और कुछ बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है. माना जा रहा है कि विराट कोहली अपने मुख्य गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को बाहर कर सकते हैं. और उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. कैसे काम आ सकते हैं शार्दुल: इसके पीछे की वजह ये है कि शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी का भी विकल्प लेकर आते हैं. कुछ बड़े शॉट्स लगा सकते हैं. लेकिन शार्दुल का असली काम मिडिल ओवर्स में होता है. साझेदारी तोड़ने में माहिर हैं. और बात जब डिफेंड करनी की होगी. तो शार्दुल के पास अच्छे कटर्स हैं. और सीम गेंदबाजी करते हैं. जो किसी भी बल्लेबाज को परेशानी में डाल सकते हैं. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले विराट कोहली ने शार्दुल ठाकुर को लेकर भी बात की. कप्तान साहब ने कहा,
'शार्दुल ठाकुर ऐसे खिलाड़ी हैं. जो हमारे प्लान का हिस्सा हैं. निरंतर बढ़िया प्रदर्शन कर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं. शार्दुल ठाकुर की मौजूदगी से टीम को फायदा होता है.'
बता दें कि साल 2021 में शार्दुल ठाकुर ने पांच T20 मुकाबले खेले हैं. 21 की एवरेज से आठ विकेट झटके. और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 13 का रहा, जो काबिल-ए-तारीफ है. शार्दुल के साथ दिक्कत बस इकॉनमी रेट की है. विकेट निकालकर देते हैं लेकिन पिट जाते हैं. ओवरऑल T20 इंटरनेशनल में उनकी इकॉनमी रेट नौ की है. और साल 2021 में लगभग 10 की रही है. हालांकि, IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 21 विकेट झटके. 25 का ऐवरेज और इकॉनमी रेट नौ का. बहरहाल, भारत और न्यूज़ीलैंड का मुकाबला वर्च्युल नॉकआउट की तरह देखा जा रहा है. जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी. उसके लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी. इसके बाद तो सिर्फ अफ़गानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड को हराना रहेगा. भारत और न्यूज़ीलैंड ने एक-एक मुकाबले खेले हैं. और पाकिस्तान से दोनों टीमों को हार मिली है. देखने वाली बात ये होगी कि कोहली और विलियमसन में कौन दो पॉइंट्स जीतने में कामयाब रहता है.

Advertisement

Advertisement

()