शाहिद अफरीदी की इस बात से सहमत हो पाएंगे भारतीय फ़ैन्स?
भारत की हार पर क्या बोले दिग्गज?

'भारत के पास अब भी सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है. लेकिन टीम इंडिया ने अपने दो बड़े मैचों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उनका क्वॉलिफाई करना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा.'
वहीं, पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेटर अजहर अली को भारत की हार पर बुरा लगा है. उन्होंने लिखा,India still have an outside chance of qualifying for semis but with how they have played their two big games in the event, it will be nothing but a miracle to see them qualify. @T20WorldCup
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) October 31, 2021
'भारत के लिए चीजें सही नहीं दिख रही हैं. लेकिन हम सब चाहते हैं कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में बने रहें. T20 विश्वकप की शुरुआत में ही टीम इंडिया के बाहर होने से मजा किरकिरा जाएगा. '
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण भी हार के बाद निराश दिखे. लक्ष्मण का मानना है कि भारत अब सेमीफाइनल की रेस से काफी दूर हो गया है. उन्होंने लिखा,It’s not looking good for India.. but we all want India to stay in the tournament. This early exit of India won’t be good for the event 😔 #INDvsNZ #ICCT20WorldCup
— Azhar Ali (@AzharAli_) October 31, 2021
'ये हार टीम इंडिया को बहुत चुभेगी. बल्लेबाजों का शॉट सेलेक्शन सवाल खड़ा करता है. न्यूज़ीलैंड ने कमाल की गेंदबाजी की. लेकिन भारत ने उनका काम आसान कर दिया. इस जीत के साथ न्यूज़ीलैंड का नेट रनरेट भी बढ़ गया है. ऐसे में भारत के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना किसी सपने जैसा लग रहा है.'
जबकि हरभजन सिंह ने हार के बाद भी टीम इंडिया का बचाव किया है. उन्होंने कहा,This defeat should hurt Team India. Tentative with the bat, their shot selection was questionable. New Zealand bowled superbly, but India made their task easier. With their net run rate also taking a beating, a semifinal spot looks a distant dream #INDvNZ #T20WorldCup
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) October 31, 2021
'चलिए अपने खिलाड़ियों पर कठोर नहीं होते हैं. हम लोग टीम इंडिया को बेहतर क्रिकेट खेलने के लिए जानते हैं. ऐसी हार से सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को दुख होता है. न्यूज़ीलैंड ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की. वे लोग हर डिपार्टमेंट में हमसे बेहतर थे.'
टीम इंडिया के क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कहा,Let’s not be harsh on our players.yes we know them for better cricket.Sabse jyada players ko hurt hota hai after such results.but well done to @BLACKCAPS NZ for winning th match.they were fantastic in all departments @BCCI@T20WorldCup@ICC@StarSportsIndia
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 31, 2021
'आज की हार निराशाजनक है. बल्लेबाजी काफी अनिश्चित लगी. और हमलोग हमेशा गेम में पीछे थे. न्यूज़ीलैंड को क्रेडिट देना होगा, जो बढ़िया गेम प्लान के साथ आए. और पूरी तरह से काम किया. सबसे गुजारिश है कि खिलाड़ियों को सपोर्ट करते रहें. वे लोग अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं. नफरत मत फैलाइये. दयालु बनिए.'भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कू एप के जरिये टीम इंडिया की हार पर अपनी बात रखी है. अजहर ने लिखा,
'विराट कोहली तीखी आलोचना का सामना कर रहे हैं. लेकिन ये नाकामयाबी किसी एक खिलाड़ी की नहीं है. बल्कि पूरी टीम और कोच की है. ये हार भारतीय फै़न्स के लिए डरावना हैलोवीन साबित हुई है.'बता दें कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मिली हार की वजह से टीम इंडिया T20 विश्वकप से बाहर होने की कगार पर है. अगर विराट सेना सेमीफाइनल में जगह बनानी चाहती है, तो उन्हें बचे हुए तीनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे. साथ ही ये भी दुआ करनी होगी कि न्यूज़ीलैंड और अफ़गानिस्तान को एक से ज्यादा मैच में हार मिले. हालांकि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है. लेकिन यहां से भारत को अपने ग्रुप के टॉप 2 में जगह बनाने के लिए वाकई चमत्कार की जरूरत होगी.

.webp?width=60)

