The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20I World Cup 2021 : Points Table and Semifinal scenerio for Team India after pakistan Win against Afghanistan

पाकिस्तान की जीत का मतलब टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर

भारत सेमीफाइनल में ऐसे पहुंचेगा!

Advertisement
Img The Lallantop
विराट कोहली-रिजवान और दूसरी तस्वीर में पाकिस्तान टीम ( फोटो क्रेडिट : AP)
pic
अविनाश आर्यन
29 अक्तूबर 2021 (Updated: 29 अक्तूबर 2021, 08:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
T20 World Cup 2021 में पाकिस्तान ने लगातार तीसरी जीत हासिल की है. अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने पांच विकेट से जीत हासिल की. और इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे आसिफ अली. अली ने सिर्फ सात गेंदों में मैच का पासा पलट दिया. आसिफ ने चार छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन बनाए. और टीम को पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा दिया. इस मैच में टॉस जीतकर अफगान टीम के कप्तान मोहम्मद नबी ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ये जानते हुए भी कि मैच के दूसरे हाफ में ड्यू फैक्टर देखने को मिले सकता है. खैर, सूखे विकेट पर अफ़ग़ानिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा करने के इरादे से उतरा. लेकिन हज़रातुल्लाह ज़ज़ई और मोहम्मद शहज़ाद फ्लॉप साबित हुए. आठ रन के भीतर दोनों खिलाड़ी पवेलियन लौटे. मोहम्मद नबी और गुलबदीन नईब ने 35-35 रन का योगदान दिया. 20 ओवर्स में अफगानी टीम ने पाकिस्तान के सामने 148 रन का लक्ष्य रखा. जिसे पांच विकेट बाकी रहते हुए पाक ने हासिल कर लिया. कप्तान बाबर आज़म ने 47 गेंदों में 51 रन की पारी खेली. जबकि आसिफ अली ने सात गेंदों में 25 रन की नाबाद पारी खेली. बता दें कि पाकिस्तान ने इस जीत के साथ ही लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. और पाकिस्तान की इस जीत से भारत को फायदा मिला है. फायदा ये कि अब पहले नंबर की टीम पाकिस्तान को छोड़ बाकी सभी टीमों के लिए दूसरे नंबर का स्पॉट खुल गया है. दरअसल, अफ़ग़ानिस्तान अगर ये मुकाबला जीत लेता. टीम रनरेट के आधार पर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाती. तब पाकिस्तान दूसरे नंबर पर आ जाता. और टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राहें मुश्किल हो जाती. क्योंकि फिर नबी एंड कंपनी को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी होती. जो ज्यादा मुश्किल नहीं था. उस सीनेरियो में दूसरे स्पॉट के लिए फिर जंग न्यूज़ीलैंड, भारत और पाकिस्तान के बीच होती. #Points Table ग्रुप 2 में अब तस्वीर साफ़ हो गयी है. दूसरे स्पॉट के लिए अफ़गान, भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुकाबला है. आइये एक नजर डालते हैं मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर. पहले नंबर पर पाकिस्तान है. टीम ने तीन मैचों में तीन जीत हासिल की है. छह अंक हैं. और नेट रनरेट +0.638 का है. हार के बाद भी अफ़ग़ानिस्तान दूसरे स्थान पर है. दो मैचों में दो अंक है. और नेट रनरेट +3.092 का है. वहीं, नामीबिया एक जीत के साथ तीसरे पायदान पर है. और नामीबिया का नेट रनरेट +0.550 का है. न्यूज़ीलैंड और भारत का खाता नहीं खुला है. दोनों टीमों को पाकिस्तान के हाथों हार मिली थी. भारत का नेट रनरेट -0.973 का है. जबकि न्यूज़ीलैंड का नेट रनरेट भारत से थोड़ा बेहतर -0.532 का है. अब यहां से भारत को सेमीफाइनल में जगह पक्की करनी है. तो बिना अगर-मगर किये बचे हुए सारे मुकाबले जीतिए, वो भी बेहतर नेट रनरेट के साथ. बता दें कि टीम इंडिया का अगला मुकाबला न्यूज़ीलैंड से है. 31 अक्टूबर को दुबई में कोहली और विलियमसन आमने-सामने होंगे. और जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी. उसके सेमीफाइनल में जगह बनाने के चांसेज बढ़ जाएंगे. सीधे और आसान शब्दों में कहें तो ये वर्च्युल नॉकआउट मैच है.

Advertisement

Advertisement

()