हार्दिक पंड्या ने दूर कर दी विराट कोहली की बड़ी चिंता!
न्यूज़ीलैंड की अब खैर नहीं.
Advertisement

तस्वीर में हार्दिक पंड्या और विराट कोहली ( फोटो क्रेडिट : PTI)
हार्दिक पंड्या. टीम इंडिया के ऑलराउंडर. कंधे की इंजरी से उबर गए हैं. पंड्या ने T20 वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है. ताजा खबरों की मानें तो हार्दिक ने नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर दी है. उम्मीद जताई जा रही है कि हार्दिक न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजी करेंगे. हालांकि, दुबई में उन्होंने सिर्फ 15 मिनट में नेट्स में गेंदबाजी की. इसके बाद बल्लेबाजी करने लगे.
पंड्या (Hardik Pandya) के अलावा शार्दुल ठाकुर और भुवनेश्वर कुमार भी नेट्स में गेंदबाजी करते हुए दिखे. बता दें कि हार्दिक पंड्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे. उन्हें कंधे में चोट लगी थी. जिसके बाद पंड्या को स्कैन के लिए ले जाया गया. उनकी जगह ईशान किशन ने फील्डिंग की थी. भारत के लिए अच्छी खबर यही है कि पंड्या फिट होकर लौट चुके हैं और गेंदबाजी भी करने लगे हैं. हालांकि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है.
गौरतलब है कि एशिया कप 2018 में लगी चोट के बाद से हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी में रंग नहीं दिखा है. साल 2019 में लंदन में उनकी लोअर बैक की सर्जरी भी हुई. लेकिन इसके बाद भी वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. साल 2021 की शुरुआत में हार्दिक पंड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में गेंदबाजी की थी. पांच मैचों की इस सीरीज में उन्होंने 17 ओवर्स डाले और तीन विकेट अपने नाम किये थे. ऐवरेज 39 का रहा था. इंजरी से रिकवरी के बाद पंड्या की गेंदबाजी स्पीड भी घटी है. बावजूद इसके टीम मैनेजमेंट और कप्तान कोहली ने हार्दिक को हमेशा बैक किया है. विश्वकप शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी कोहली ने पंड्या का बचाव किया था. उन्होंने कहा था,Someone's bowling in the Indian nets!#T20WorldCup | #India | #HardikPandya pic.twitter.com/a7DMSjdubS
— 🏏FlashScore Cricket Commentators (@FlashCric) October 27, 2021
'हमें पता है कि हार्दिक फिलहाल गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं लेकिन उनकी फिटनेस में लगातार सुधार आ रहा है. हमें उम्मीद है कि टूर्नमेंट में आगे चलकर वह हमारे लिए दो ओवर तो फेंक पाएंगे. हमें पता है कि जब तक हार्दिक गेंदबाजी करना शुरू करते हैं, तब तक हमें किसी और से काम चलाना पड़ेगा जो फिलहाल हमारे पास है.हमने एक-दो ओवर के लिए अन्य ऑप्शन पर चर्चा की है. इसलिए हम हार्दिक पंड्या को लेकर चिंतित नहीं हैं. नंबर छह पर हार्दिक जो खूबी लेकर आते हैं वह आप रातों-रात तैयार नहीं कर सकते और इसलिए मैंने हमेशा उन्हें बतौर बल्लेबाज भी बैक किया है.'बता दें कि 31 अक्टूबर, रविवार के दिन दुबई में भारत का सामने न्यूज़ीलैंड से होगा. दोनों टीमें अपना पहला मैच पाकिस्तान से हार चुकी है. ऐसे में ये तो तय है कि किसी एक टीम की जीत का खाता खुलेगा. और जो भी टीम हारेगी, उसका सेमीफाइनल में जाने का रास्ता मुश्किल हो जाएगा.

.webp?width=60)

