धोनी की वजह से खेल रहे हैं पंड्या, नहीं तो कब की हो चुकी होती विदाई!
धोनी की मानें तो पंड्या काम आने वाले हैं.
Advertisement

हार्दिक पंड्या और एमएस धोनी ( फोटो क्रेडिट : AP/ Hardik FB)
T20 विश्वकप 2021 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद BCCI की सेलेक्शन कमिटी और टीम मैनेजमेंट पर सबसे ज्यादा सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर किस बिनाह पर हार्दिक पंड्या का विश्वकप में सेलेक्शन हुआ है? और टीम में उनकी भूमिका क्या है? दरअसल, टीम इंडिया के लिए पंड्या खेल तो रहे हैं. लेकिन किस आधार पर? क्योंकि जिस ऑल-राउंडर की भूमिका के लिए वो पहचाने जाते हैं. उसमें से एक बड़ा काम गेंदबाज़ी तो वो कर ही नहीं पा रहे हैं. और बल्लेबाजी उनसे हो नहीं पा रही. जब-जब हार्दिक पंड्या के चयन और गेंदबाजी पर सवाल खड़े हुए. तो ये कहकर बहाना बना दिया गया कि वह अहम मैच में गेंदबाजी करेंगे.
अब न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले एक बड़ा खुलासा हुआ है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, हार्दिक पंड्या धोनी की वजह से T20 विश्वकप में खेल रहे हैं. वो धोनी ही हैं, जिन्होंने सेलेक्शन कमिटी को पंड्या को विश्वकप में शामिल करने की सलाह दी थी. और कहा था कि पंड्या फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक BCCI के सूत्र ने कहा,
'सच तो यह है कि IPL में गेंदबाजी ना करने के बाद सेलेक्टर्स हार्दिक पंड्या को भारत वापस भेजना चाहते थे. लेकिन एमएस धोनी जो इस समय मेंटोर की भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने पंड्या पर भरोसा जताया और कहा कि पंड्या की फिनिशिंग स्किल्स बड़े काम आएंगी.'
बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पंड्या फ्लॉप साबित हुए. टीम इंडिया पांच गेंदबाज के साथ उतरी थी. जिनकी मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने तबियत से धुनाई की. और पंड्या तो पहले ही चोटिल होकर हॉस्पिटल पहुंच गए थे. उन्हें मैच के दौरान कंधे में चोट लगी थी. और पंड्या की जगह ईशान किशन ने फील्डिंग की. बाद में भारत के इस ऑलराउंडर के कंधे का स्कैन हुआ. और अब फिट होकर नेट्स में गेंदबाजी भी करने लगे हैं. साथ ही ये उम्मीद जताई जा रही है कि हार्दिक न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच में बतौर ऑलराउंडर की हैसियत से खेलेंगे. लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि पंड्या रिदम में नहीं हैं. IPL 2021 में बल्ले से फ्लॉप रहे और पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे."Selectors Wanted to send Hardik Pandya back to India after he didn't Bowl in the IPL but MS Dhoni Believed in the finishing skills of Hardik Pandya in the Team." - The Source (To TOI)
— CricketMAN2 (@man4_cricket) October 29, 2021
अगर, टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहती है. तो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा. और इसके लिए भारत को छठे गेंदबाज की जरूरत पड़ने वाली है. अब सवाल ये है कि क्या पंड्या से गेंदबाजी कराई जाएगी? बता दें कि 2021 में हार्दिक ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 ओवर्स की गेंदबाजी की. तीन विकेट झटके और ऐवरेज 39 का रहा. मतलब कि बेहद ही खराब गेंदबाजी. जाहिर है कि चोट से उबरने के बाद हर खिलाड़ी को रंग में आने में वक्त लगता है. लेकिन वक्त पंड्या और टीम इंडिया के पास नहीं है. देखने वाली बात ये होगी कि जिस उम्मीद से धोनी ने पंड्या की टीम इंडिया में एंट्री कराई है. क्या पंड्या वो काम भी पूरा कर पाते हैं या नहीं?MS Dhoni discussing about power hitting with Hardik Pandya in the nets #T20WorldCup pic.twitter.com/QIgkWhzrbY
— India Fantasy (@india_fantasy) October 28, 2021

.webp?width=60)

